Monday, November 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 28, 2021

बस हुई दुर्घटना की शिकार 18 मौत

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -

(बाराबंकी)हरियाणा से बिहार जा रही बस के साथ बाराबंकी में हुआ हादसा, 18 की मौत
बाराबंकी ,28 जुलाई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा बीती देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। बाराबंकी में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई।
लखनऊ जोन के एडीजी सत्य नारायण सबत ने बताया कि बाराबंकी में राम सनेही घाट के पास बीती देर रात एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रात साढ़े तीन बजे तक चार लोगों के शव घटनास्थल पर दबे पड़े थे, जबकि 11 की मौत की पुष्टि सीएससी रामसनेहीघाट ने की। वहीं एक की मौत बाराबंकी जिला अस्पताल में हुई। कुल 18 बस यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में सुरेश यादव, इंदल महतो, सिकंदर मुखिया, मोनू साहनी, जगदीश साहनी, जय बहादुर साहनी, बैजनाथ राम, बलराम की अभी तक शिनाख्त हो सकी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। तेज बारिश के कारण पुलिस को भी करीब आधे घंटे बाद घटना की जानकारी मिल सकी।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
हादसे में मृतकों की सूची
1. सुरेश यादव (35) पुत्र बिलट यादव वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
2. इन्दल महतो (25) पुत्र फकीरा महतो निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. सिकन्दर मुखिया (40) पुत्र सीबनरामन मुखिया निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
4. मोनू सहानी (30) पुत्र रूदल सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
5. जगदीश सहानी (40) पुत्र लक्ष्मी सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
6. जय बहादुर सहानी (40) पुत्र खक्खन सहानी निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
7. बैजनाथराम (55) पुत्र मंगलराम निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
8. बलराम मण्डल (55) पुत्र स्व. छितारू मण्डल निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
9. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया ग्राम व पोस्ट जल सीमा थाना राजा सोनबरसा जिला सहरसा बिहार
10. संतोष सिंह 85 पुत्र रतीचंद्र निवासी अररिया, सहरसा
11. बउआ (25) पुत्र हरिकिशन निवासी फारबिसगंज, सहरसा
18 मृतकों में 11 की पहचान हुई, 7 अज्ञात हैं।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जानिए उत्तराखंड में कोरोना की ताजा रिपोर्ट

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसवराज को सीएम बनने पर दी बधाई

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसवराज को सीएम बनने पर दी बधाई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub