Tuesday, October 6, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 2, 2021

जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ क्रिया कलापों के संबंध में बैठक हुई संपन्न

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 02 सितम्बर, 2021 जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा किये जा रहे क्रिया-कलापो के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देने का प्रयास किया जाय। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत शिशु एवं मातृ मृत्यु को कम करने के प्रयास करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के अन्तर्गत विद्यालयों में 09-12 कक्षा वाले छात्राओं की एनीमिया टैस्टिंग व उनका एक प्रोफाईल रजिस्ट्रर बनाया जाय।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के संस्थागत प्रसव के लिए उनका अभिमुखीकरण किया जाय। आशा, ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से महिलाआंे की काउसिलिंग की जाय जिससे वे संस्थागत प्रसव व मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की जानकारी प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी ने कायाकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत आने वाले सभी चिकित्सालयों में जो कमियॉ है उन्हें चिन्ह्ति करते हुए उनका आगणन जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के अन्तर्गत डिलीवरी सेन्टरों व मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये और यह देखा जाय कि उनके द्वारा बिना डाक्टरी परामर्श के दवाईयॉ तो नहीं दी जा रही है।
जिलाधिकारी ने ज्यादा लिगांनुपात वाले ब्लॉकांे में वर्कशाप आयोजित करने के निर्देश दिये जिसमें महिलाओं को ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ कार्यक्रम के साथ जोड़ते हुए उन्हें जागरूक करायें। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड-19 की तीसरी लहर के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों व वैक्सीनेशन कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने कान्टेक्ट ट्रेसिंग को एक्टिवेट करने व हाई रिस्क एरिया वाले लोगों का ज्यादा से ज्यादा टैस्ट करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी के अलावा चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा 02 सितम्बर, 2021 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित बहुउद्देशीय शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 14 सितम्बर को विकासखण्ड ताकुला के जिम हाल सोमनाथ ग्राउण्ड सोमेश्वर में, 18 सितम्बर, 2021 को विकासखण्ड भैसियाछाना के विकासखण्ड कार्यालय भैसियाछाना में, दिनॉंक 21 सितम्बर, 2021 को विकासखण्ड भिकियासैंण के राजकीय इण्टर कालेज भिकियासैंण में, 28 सितम्बर, 2021 को विकासखण्ड सल्ट के तहसील परिसर सल्ट में, 05 अक्टूबर, 2021 को विकासखण्ड चौखुटिया के विकासखण्ड कार्यालय चौखुटिया में, 12 अक्टूबर, 2021 को विकासखण्ड धौलादेवी के विकासखण्ड कार्यालय धौलादेवी में, दिनॉंक 26 अक्टूबर, 2021 को विकासखण्ड कार्यालय हवालबाग में, दिनॉंक 16 नवम्बर, 2021 को विकासखण्ड स्याल्दे के विकासखण्ड कार्यालय स्याल्दे में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

अल्मोड़ा 02 सितम्बर, 2021 (सू0वि0)- जिला युवा कल्याण अधिकारी/नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा स्निग्धा सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0‘‘
का आयोजन दिनॉंक 04 सितम्बर, 2021 को प्रातः 07ः00 बजे से अल्मोड़ा खेल मैदान में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस फ्रीडम रन में 75 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

अल्मोड़ा 02 सितम्बर, 2021 (सू0वि0)- प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान दिनॉंक 03 सितम्बर, 2021 को 01ः30 बजे मंउी गेस्ट हाउस काशीपुर से प्रस्थान कर 06ः00 बजे अल्मोड़ा पहुॅचकर रात्रि विश्राम लोनिवि विश्राम गृह अल्मोड़ा में करेंगे।



ख़बर शेयर करें -
Previous Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन पर मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन

Next Post

सहायक निदेशक भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नन्दी विष्ट ने बताया कि दिवसीय सेमिनार/कार्यशाला का किया गया आयोजन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू

Next Post

सहायक निदेशक भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नन्दी विष्ट ने बताया कि दिवसीय सेमिनार/कार्यशाला का किया गया आयोजन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub