Tuesday, October 6, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 9, 2021

विधान सभा अल्मोडा के विकास खण्ड भैसियाछाना में विभिन्न गांवों तक राज्य बनने के पश्चात पहली बार गैस आपूर्ति हो पायी-कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम.(कैबिनेट स्तर) बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि विकास खण्ड भैसियाछाना के तल्ला लखनपुर के ग्राम सभा पूनाकोट,नैणी बराकोट,छानी,अलई,बमन तिलारी,खास तिलारी,कुंज रतोडा,दिबिया बडगल,सुपई,पल्यूं ,शील ग्राम के तोक धारी ग्राम सभाओं में राज्य बनने के पश्चात से गैस आपूर्ति बाडेछीना/पेटशाल से की जा रही थी । जिस कारण ग्रामीणों को गैस प्राप्त करने हेतु दूरस्थ स्थान बाडेछीना/पेटशाल जाना पडता था । परिणामस्वरूप ग्रामीणों का पूरा दिन गैस प्राप्त करने में लगता तथा आने जाने में अनावश्यक मार्ग व्यय भी वहन करना पडता था । ग्रामीणों की लम्बे समय से मांग थी कि उन्हें गैस की आपूर्ति उनके गांवों के रोड हैड तक की जाय ।
पूर्व दर्जा मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा लम्बे समय से इस सम्बन्ध में प्रयास किये जा रहे थे जिसकी सफलता आज उन्हें मिल पायी । कुमायूं मण्डल विकास निगम तथा गैस एजेन्सी अल्मोडा के सहयोग से आज उपरोक्त ग्राम सभाओं में गैस का वितरण करवाया गया तथा तल्ला लखनपुर पट्टी के नौ ग्राम सभाओं और तीस से अधिक तोकों में ग्रामीणों तक प्रत्येक माह की 11 तारीख को गैस पहुंचेगी जिससे लगभग 1400 परिवार और 6000 हजार की आबादी लाभान्वित होगी । उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह नियत तिथि में अपने गांव के निकट सडक पर गैस आपूर्ति का लाभ लें साथ ही उन्होंने कुमायूं मण्डल विकास निगम व गैस एजेन्सी के समस्त अधिकारियों का भी आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी जो सडक मार्ग से जुडे हैं किन्तु उन तक गैस आपूर्ति नहीं हो पायी है उन्हें भी तत्काल उनके नजदीकी सडक तक गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्र की विशेषकर महिलाओं को हो रही कठिनाइयों का समाधान हो सके और इस महंगाई के समय में उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पडे ।
गैस वितरण के समय पूर्व प्रमुख हरीशसिंह बनोला,गिरीशसिंह बिष्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन मटेला,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्रसिंह बिष्ट,भूतपूर्व सुबेदार मेहरबानसिंह,सरपंच राजेन्द्रसिंह बिष्ट,गोबिन्दसिंह,जगमोहन सिंह सुपियाल,भगतसिंह गैलकोटी,भानु गैलकोटी,योगेश भट्ट,कमल भट्ट,के.सी.सनवाल,लालसिंह जडौत,राजेन्द्रसिंह सुपियाल,श्यामसिंह,बालमसिंह सुयाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरधरसिंह सुप्याल, बल्लू सुयाल,मनीष तिवारी,गौरव अवस्थी,हेम जोशी,प्रकाश मेहरा आदि जनप्रतिनिधि व समाज सेवीजन मौजूद रहे ।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भारतीय मजदूर संघ ने डीएम के माध्यम से सी एम और पी एम को भेजा ज्ञापन

Next Post

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हवालवाग में आजिविका परियोजना के अंतर्गत चलाईं जा रही बेकरी यूनिट का किया निरीक्षण

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हवालवाग में आजिविका परियोजना के अंतर्गत चलाईं जा रही बेकरी यूनिट का किया निरीक्षण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub