Thursday, November 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 17, 2021

नवनियुक्त शैली को महासचिव बनने पर अंग बस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया–बिट्टू कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी देहरादून के द्वारा श्री रोहित कुमार शैली को कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं संगठनात्मक रूचि को देखते हुये उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है । शैली को महासचिव पद का दायित्व मिलने पर एक स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम.द्वारा नवनियुक्ति महासचिव शैली को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया साथ ही अनेकों पदाधिकारियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर उनके उक्त पद में नियुक्ति की ढेर सारी शुभकामनायें और बधाइयां प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री रोहित शैली की कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा, लम्बे समय से समाज में दिये गये योगदान के फलस्वरूप उन्हें महासचिव पद के दायित्व से नवाजा गया है वह न्यायोचित है । श्री शैली जमीन से जुडे हुये एवं आमजनमानस के सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व के धनी नेता हैं जिन्होंने कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य एवं परिवार की चिन्ता न कर समाज के हित हेतु निरन्तर प्रयासरत रहे साथ ही उन्होंने श्री शैली को प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी सौंपे जाने हेतु कांग्र्रेस के ,शीर्ष नेतृत्व एवं पार्टी के वरिष्ठजनों को धन्यबाद प्रेषित किया । उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस का देशहित/समाजहित में योगदान अविस्मरणीय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता । इसलिये कांग्रेस एक पार्टी न होकर एक विचारधारा है जिस विचारधारा का देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है । अतः नवनियुक्त महासचिव श्री शैली से अपेक्षा की जाती है कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगें और जिस विश्वास से उन्हें इस पद पर नवाजा गया है उस पर खरा उतरने के लिये अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये समाज में अनुसूचित जाति वर्ग को उनका उचित स्थान दिलाने,उनकी समस्याओं के समाधान का निरन्तर प्रयास कर जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका निर्वहन करेंगे ।
नवनियुक्त महासचिव श्री शैली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो दायित्व उन्हें सौपा गया है वे पूर्ण सर्म्पणभाव व निष्ठा के साथ पद की गरिमा को बनाये रखने में पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे साथ ही समाज में अनुसूचित जाति वर्ग को न्याय,उचिव स्थान दिलाने,उनकी समस्याओं के समाधान करने ,हर वर्ग को अपना पूर्ण सहयोग देने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विश्वास पर खरा उतरने हेतु पार्टी को प्रदेश स्तर तक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम के अवसर पर नवाज खान जिलाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग, अशोकसिंह युवा इंटक जिलाध्यक्ष, अमन अंसारी सदस्य दूरसंचार सलाहकार समिति,हिमांशु बनौला ब्लाक अध्यक्ष सेवादल,भूपेन्द्र भोज जिला उपाध्यक्ष सेवादल , विष्ट,नगर अध्यक्ष सेवादल गौरव अवस्थी,वरिष्ठ समाजसेवी एन.सी.जोशी,हनी बर्मा,देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी,पंकज खम्पा,आमिर खान,सलमान खान,वीरेन्द्र कार्की,शैलेन्द्र तिवारी,प्रकाश मेहता,अजय बिष्ट आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता/प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ राकेश बिष्ट तथा संचालन मनीष तिवारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,द्वारा किया गया ।
(बिट्टू कर्नाटक)

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

कलमठ टूटने से यातायात हुआ बाधित

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भैया दूज विशेषांक दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली विशेषांक आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub