Tuesday, October 6, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 2, 2021

मुजफ्फरनगर कांड की 27 वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 02 अक्टूबर 2021 मुजफ्फरनगर कांड की 27 वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखंड में 21 वर्षों से राज कर रही सरकारों को आड़े हाथों लिया। इस मौक़े पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि 21 वर्षों में भाजपा कांग्रेस की सरकारों ने राज्य की अवधारणा की धज्जियां उड़ाई और इन कांडों में पीड़ित लोगों व उत्तराखंड के साथ आज तक भी न्याय नहीं हुआ।

गांधी पार्क में “शहीदों हम शर्मिंदा हैं तुम्हारे कातिल ज़िंदा हैं” के नारों और जन गीतों के साथ धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर कांड उत्तरप्रदेश की मुलायम सिंह व केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार की साज़िश का परिणाम था और भाजपा के राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं ने अनंत कुमार जैसे दोषियों का लगातार बचाव कर उत्तराखंड का अपमान किया। सभा को संबोधित करते हुए उपोए के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की संघर्षशील ताकतें राजनीतिक मोर्चा बना कर शहीदों के सपनों को साकार कर सकती हैं।

सभा को संबोधित करते हुए मज़दूर सहयोग केंद्र के जाने माने श्रमिक नेता मुकुल सिंह ने कहा कि लड़ाई सिर्फ दोषियों को सज़ा दिलाने या राजधानी गैरसैंण तक की सीमित नहीं है बल्कि हर हाथों को काम मिले, महिलाओं को बराबरी, नशे का खात्मा हो इसके लिए लड़ाई लड़नी है। सभा को उपपा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी, सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी किरन आर्या, रिज़वाना परवीन, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया और कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना होगा।

धरने में नैसले कर्मचारी संगठन कारोलिया लाइटिंग एम्पलॉइज यूनियन वोल्टास एम्पलॉइज यूनियन महेंद्रा CIE श्रमिक संगठन भगवती शरमित संगठन LGB वर्कर्स यूनियन एडविक कर्मचारी संगठन डेल्टा एम्पलॉइज यूनियन समेत अनेक संगठन व श्रमिक नेता अमर सिंह, दीपक सनवाल, उपपा की नगर उपाध्यक्ष श्रीमती भावना मनकोटी व सरिता मेहरा, धीरेन्द्र मोहन पंत, एड. जीवन चन्द्र, एड. मनोज पंत, योगेश सिंह बिष्ट, दीपांशु पांडे, गोपाल राम, राजू गिरी, श्रीमती मीना देवी, अंजू टम्टा समेत अनेक लोग शामिल रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केवल पांच मामले सामने आए

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू

Next Post

आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केवल पांच मामले सामने आए

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub