Saturday, December 6, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 31, 2025

आत्मविश्वास, सौंदर्य और स्मार्ट व्यक्तित्व की ओर एक कदम

News Deskby News Desk
in Uncategorized
0
आत्मविश्वास, सौंदर्य और स्मार्ट व्यक्तित्व की ओर एक कदम
Spread the love

महिला जगत

आत्मविश्वास, सौंदर्य और स्मार्ट व्यक्तित्व की ओर एक कदम
(डाॅ. फ़ौज़िया नसीम शाद-विभूति फीचर्स)
वर्तमान समय में नारी ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से वह स्थान प्राप्त किया है, जो कभी केवल पुरुषों का विशेषाधिकार माना जाता था। विज्ञान, शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, कला-हर क्षेत्र में आज की नारी ने अपने नाम की चमक बिखेरी है। यह उसकी लगन, त्याग और निरंतर संघर्ष का परिणाम है।
लेकिन विडंबना यह है कि बाहरी दुनिया में इतनी सफलता अर्जित करने के बावजूद, अधिकतर महिलाएँ अब भी अपने स्वास्थ्य, सौंदर्य, और आत्म-निर्माण के प्रति लापरवाह बनी रहती हैं। विवाह के बाद तो स्थिति और भी सीमित हो जाती है। जीवन पति और बच्चों की सेवा तक सिमट कर रह जाता है। अपने सपनों, इच्छाओं और व्यक्तित्व को नज़रअंदाज़ कर देना जैसे एक ‘सामाजिक आदर्श’ बन गया है।
इस मानसिकता को बदलना आवश्यक है। आज की नारी को यह समझने की ज़रूरत है निर्भरता केवल आर्थिक नहीं होती बल्कि उसका संबन्ध आत्म-सम्मान, आत्म-विश्वास से भी है उपरोक्त लेख में जाने कि कैसे हर नारी अपने व्यक्तित्व को स्मार्ट और प्रभावशाली बना सकती है-

*सेहतमंद शरीर, सजग मन*

नियमित व्यायाम, योग और संतुलित जीवनशैली न केवल शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि मानसिक स्फूर्ति भी बनाए रखते हैं। सकारात्मक सोच अपनाएं क्योंकि जब मन स्वस्थ होता है, तो व्यक्तित्व स्वतः ही निखरता है।

*नींद को दें प्राथमिकता*

नींद हमारी सेहत की नींव है। कम से कम आठ घंटे की नींद न लेने से न केवल थकान बल्कि चिड़चिड़ापन और मानसिक दबाव भी बढ़ता है। स्वस्थ दिनचर्या और तनावमुक्त नींद को जीवन का हिस्सा बनाएं।

*पौष्टिक आहार, सुंदर त्वचा*

स्वस्थ शरीर ही सच्ची सुंदरता का आधार है। अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल, दूध, और सलाद को अनिवार्य रूप से शामिल करें। जंक फूड और अनियमित भोजन से दूरी बनाए रखें।
*तनाव और अवसाद से दूर रहें*

यदि आपको अक्सर तनाव या अवसाद महसूस होता है, तो स्वयं से संवाद करें, समस्याओं की जड़ खोजें, और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाएं। नियमित ध्यान और योग तनाव को कम करने में अद्भुत रूप से सहायक हैं।

*पहनावे में सादगी और गरिमा*

आपका पहनावा आपके मन का प्रतिबिंब होता है। ऐसे वस्त्र चुनें जो आपकी उम्र, पद और गरिमा के अनुसार हों।

*संवाद शैली को निखारें*

आपकी बात करने की शैली, आवाज़ का लहजा और बॉडी लैंग्वेज मिलकर आपकी एक छवि बनाते हैं। विनम्रता, मधुरता और आत्मविश्वास से भरी बातचीत आपको प्रभावशाली बनाती है।
*मेकअप को सजगता से अपनाएं*

मेकअप केवल सौंदर्य नहीं, आत्मविश्वास भी देता है। हल्का, स्वच्छ और अवसर के अनुकूल मेकअप आपको सहज सुंदर बनाता है। ध्यान रखें, सादगी ही सबसे बड़ा आकर्षण है।

*स्मार्ट दिखना, आत्मविश्वास से जीना*

स्मार्ट दिखना केवल फैशन नहीं, आत्म-प्रस्तुति की कला है। आप तभी आकर्षक लगेंगी जब आप स्वयं को स्वीकारें और पसंद करें। आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा सौंदर्य है।

*अपनी रुचियों को पहचानें*

आपकी रुचियाँ, आपकी पहचान हैं। उन्हें समय दें, संवारें, और उनसे अपने व्यक्तित्व को निखारें। यही आपकी आंतरिक ऊर्जा को बनाए रखने में सहायक होंगी।

*स्वयं से प्रेम करें*

नारी अपने परिवार के लिए जीती है यह उसकी खूबसूरती है। लेकिन अपने आप को भूल जाना कोई आदर्श नहीं। स्वयं को नकारना, आत्म-सम्मान की हत्या है। दूसरों को सम्मान देते हुए खुद से भी प्रेम करें, खुद को समझें, अपनाएँ और संवारें।
सशक्त और स्मार्ट बनना केवल बाहरी सौंदर्य का प्रश्न नहीं, बल्कि आंतरिक चेतना और आत्मसम्मान का विषय है। हर नारी में अनगिनत संभावनाएं होती हैं- ज़रूरत है तो उन्हें पहचानने, स्वीकारने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की।अपने लिए समय निकालें, अपने व्यक्तित्व को संवारें, और दुनिया को दिखाएं कि एक सजग, सशक्त और सुंदर नारी क्या कर सकती है। *(विभूति फीचर्स)*

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन और क्या है आज विशेष

Next Post

ढोकाने वाटरफॉल की लहरों में समा गया एक सपना: प्रियांशु की असमय विदाई

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, घायलों को द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय के सुधार कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया; विद्यार्थियों ने थैंक्यू कार्ड व पोस्टर भेंट कर किया सम्मान
  • आज है वर्त दान स्नान की पूर्णिमा तिथि आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कोतवाली द्वाराहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनआई एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

Next Post
ढोकाने वाटरफॉल की लहरों में समा गया एक सपना: प्रियांशु की असमय विदाई

ढोकाने वाटरफॉल की लहरों में समा गया एक सपना: प्रियांशु की असमय विदाई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999