ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि दक्षिणायन शरद ऋतु, आश्विन शुक्ल पक्ष कोजागर पूर्णिमा तिथि,चंद्र ग्रहण जो कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिखाई देगा,इस ग्रहण का ***सूतक*** सायं 4 बजकर 5 मिनट से प्रारम्भ हो जाएगा,यह ग्रहण रात में 1 बजकर 5 मिनट से प्रारम्भ होगा,इसका मध्य 1 बजकर 44 मिनट में होगा और मोक्ष रात्रि 2 बजकर 22 मिनट है। कार्तिक मास दिन 11 गते, शनिवार, आनन्दादि योग मध्य धाता नाम योग, चंद्रमा प्रातः 7बजकर 31 मिनट से मेष राशि में प्रवेश करेंगे, ***राहुकाल ***प्रातः काल 9.6 से 10.29 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्त ***अभिजित नक्षत्र *** प्रातः 11.30 से 12.15 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। उपवास सामान्य रूप से केवल तपोनिष्ठ, फलाहारी,जो कठिन उपवास करने में सक्षम हैं,और स्वास्थ्य से एकदम स्वस्थ हों वही व्यक्ति केवल मानस पूजा अर्चना कर सकते हैं ध्यान रखें सायं 4 बजकर 5 मिनट से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा इस कारण भगवान का स्पर्श,जल चढ़ाना, पकवान चढ़ाना एकदम वर्जित है अतः केवल मानसिक पूजा संभव है फल फूल पत्र पुष्प अर्पित कर सकते हैं। अतः जन सामान्य को उपवास करने की कोई आवश्यकता नहीं है, केवल मानस पूजा करें।यह ग्रहण भारत सहित पूर्वी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया सहित आस्ट्रेलिया आदि देशों में दृश्य है।सूतक काल में भोजन करने के लिए बूड़े, बच्चे,रोगी,को छोड़कर बांकी सभी स्वस्थ लोगों को भोजन नहीं करना चाहिए। ****गर्भवती महिलाओं *****को सायं 4.05 मिनट से पूर्व भोजन कर लेना अच्छा रहेगा,और ग्रहण काल में सूतक प्रारंभ के बाद घर पर रहना, भगवान का भजन, संकीर्तन करें,ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि आपका दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सावधानी बरतें अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें कानूनी उलझनों से दूर रहें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन राशि दिन अच्छा है चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा आज हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
कन्या राशि आपका दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, शत्रु सक्रिय रहेगा, अप्रिय समाचार आपको परेशान कर सकता है, अनावश्यक यात्रा न करें।
तुला राशि आपका दिन शुभ है, आज सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, संतान वर्ग से हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है, पैत्रृक सुख संपत्ति का लाभ मिलेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है विशेष सफलता मिलेगी।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा मन प्रसन्न रहेगा मनोरंजन के संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि आपका दिन मध्यम है,आज मन खिन्न रहेगा, अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें, कानूनी उलझनों से दूर रहें,पूजी निवेश करने से बचें, गुप्त शत्रु हावी रहेगा।
कुंभ राशि दिन हर क्षेत्र में प्रगति कारक है पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।
मीन राशि दिन अच्छा है,आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, घर में शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करें, हनुमान जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं ॐ हं हनुमते नमः इस मंत्र का जाप करें,पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं ,काला कपड़ा और खिचड़ी चढ़ाएं ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।

