Tuesday, July 1, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 19, 2021

कांग्रेस के प्रचंड एकाधिकारवादी युग में अपने सरल व्यक्तित्व से जाने जाते थे बचदा – पी सी तिवारी केंद्रीय अध्यक्ष उपमा

News Deskby News Desk
in Uncategorized
0
Spread the love

बचदा उन राजनेताओं में थे जो कांग्रेस के प्रचंड एकाधिकारी युग में अपनी सरलता, आंदोलनों में भागीदारी एवं ज़रूरतमंदों को सहयोग करते हुए आगे बढ़े थे। चिपको, वन बचाओ, उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी के प्रखर आंदोलनों के दौर में वे वैचारिक विभिन्नता के बावजूद मुद्दों पर हमेशा साथ खड़े रहते थे। तब आंदोलनों के केंद्र में रहने वाली उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी चिपको, वन बचाओ व छात्र आंदोलनों की धुरी थी और सत्ता की मनमानी के ख़िलाफ़ विपक्षी पार्टियों के आंदोलनों का हिस्सा भी बनती थी। बचदा के साथ उन दिनों से ही हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे।

संघर्ष वाहिनी ने जब उत्तराखंड राज्य आंदोलनों को तेज़ करते हुए अक्टूबर 1988 में अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली का विरोध करने का फैसला किया तो भतरौंजखान में कार रैली रद्द करने को लेकर मेरे साथ हमारे सहयोगी जिसमें छात्राएं व महिलाएं भी थीं और रानीखेत में विरोध प्रदर्शन करने वाले साथी पूरन बिष्ट, तरुण जोशी आदि के ख़िलाफ़ लगाए गए मुकदमों में उन्होंने न्यायालयों में हम लोगों की जमानत हेतु निशुल्क पैरवी की थी।

अक्सर रानीखेत क्षेत्र में जन समस्याओं, श्रमिक कर्मचारी आंदोलनों में हम लोग साथ- साथ शामिल होते थे। उनको चार बार इस क्षेत्र से सांसद बनने एवं उत्तरप्रदेश में विधायक बनने का मौक़ा मिला।

इस पूरे दौर में उन्होंने कभी भी राजनीतिक कारणों से कोई भी दुर्भावना नहीं रखी। हमेशा खुले दिल से सबका सम्मान किया। इतने बड़े पदों में होने के बावजूद भी उन्होंने कभी कोई गुमान नहीं किया। एक पत्रकार के रूप में मैंने अनेकों बार उनसे बातचीत की। राज्य रक्षा मंत्री के रूप में एक पत्रकार वार्ता में उनके द्वारा दिए गए बयान के कारण उनका विभाग भी बदला गया पर उन्होंने इसको बहुत स्वाभाविक रूप से लिया। वो बताते थे कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य रक्षा मंत्री के रूप में अनेक बार उनसे मिलते थे इसका सुखद अहसास उन्हें था।

बचदा काफी समय से बीमार थे इस दौरान उनसे ज़्यादा मिलना जुलना नहीं हुआ जिसका हमें अफसोस रहेगा। बचदा के साथ हम लोगों की बहुत सी यादें जुड़ी हैं वो उत्तराखंड के सम्मानित राजनेताओं में से एक थे। उनके निधन से उत्तराखंड ने एक एक सरल सहयोगी, राजनीतिज्ञ और हमने अपना एक मित्र खो दिया है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की हार्दिक श्रद्धांजलि।

Previous Post

जिलाधिकारी ने दिये सख्त निर्देश

Next Post

हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को पांच जिलों में लाकडाउन लगाने का दिया निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को पांच जिलों में लाकडाउन लगाने का दिया निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999