Saturday, November 15, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 15, 2025

पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने दिए चरणबद्ध विकास के निर्देश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने दिए चरणबद्ध विकास के निर्देश
Spread the love

अल्मोड़ा, 15 नवम्बर 2025।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को आगे बढ़ाते हुए अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने हेतु शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य बाज़ार को उसके सांस्कृतिक और प्राचीन स्वरूप में विकसित करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप देना था।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परियोजना की स्पष्ट समयसीमा तय करें और सौंदर्यीकरण कार्य को चरणबद्ध रूप में क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि पटाल बाज़ार अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पहचान का केंद्र है, इसलिए कार्य की गुणवत्ता, विभागीय समन्वय और विरासत संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

बैठक में प्रस्तावित डिज़ाइन व विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रथम चरण में आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। इस दौरान दुकानों के बाहरी स्वरूप को निखारा जाएगा तथा बिजली, पेयजल और संचार फाइबर लाइनों को भूमिगत करने हेतु डक्ट निर्माण कार्य भी किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समग्र परियोजना का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि कार्य जल्द प्रारंभ किया जा सके।

 

बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नीरज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Previous Post

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लोहनी को ‘सारस्वत सम्मान’

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने दिए चरणबद्ध विकास के निर्देश
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लोहनी को ‘सारस्वत सम्मान’
  • आज है उत्पन्ना एकादशी आइये जानते हैं क्या है पौराणिक महत्व दैनिक राशिफल एवं पंचांग के साथ
  • विश्व मधुमेह दिवस पर डोल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 54 ग्रामीणों की निःशुल्क मधुमेह जांच, 71 को औषधि वितरण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999