Saturday, April 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 3, 2026

भैंसियाछाना 3.5 किमी सड़क निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
भैंसियाछाना 3.5 किमी सड़क निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन
Spread the love

अल्मोड़ा  दिनांक 3/4/2026 जनपद के विकासखंड भैंसियाछाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकना से ग्राम पंचायत पभ्या तक प्रस्तावित लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है। सड़क निर्माण में हो रही लगातार लेटलतीफी से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण कार्य को अविलंब शुरू कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि सड़क निर्माण से संबंधित प्रारंभिक औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। मार्ग पर पिलर लगाने का कार्य संपन्न हो चुका है, जबकि वन विभाग द्वारा पेड़ों की छपान (गणना) की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की आपसी उदासीनता के कारण पिछले छह महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत पभ्या मुख्य सड़क से करीब 9 किलोमीटर की कठिन और सीधी चढ़ाई पर स्थित है। सड़क सुविधा न होने के कारण यहां का जीवन बेहद कठिन बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ती है। कई बार समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण मरीजों की रास्ते में ही मौत तक हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले 10 मार्च 2026 को भी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन की समयसीमा दी थी। उस समय आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था, लेकिन मांग पूरी न होने पर एक बार फिर ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिया। उन्होंने सरकार द्वारा आवंटित सीए भूमि में से प्रस्तावित 2.88 हेक्टेयर भूमि को जल्द स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्य प्रारंभ करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी है और वे जिलाधिकारी की कार्यशैली से संतुष्ट नजर आए।

ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ग्राम प्रधान जानकी देवी, गिरीश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, विशन जोशी, हरीश भट्ट, शेखर जोशी, हरीश आर्या सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

इस मौके पर भाजपा नेता रवि रौतेला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को वह हमेशा शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि दशकों के लंबे इंतजार के बाद अब उनके गांव में विकास की उम्मीद जगी है और वे चाहते हैं कि सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू होकर पूरा हो।

Previous Post

कांटों की तरह कांग्रेस को चुभेगी ये तस्वीर! क्या हरीश रावत की नाराजगी ले डूबेगी सबकुछ? क्या हो रहा उत्तराखंड में

Next Post

Skin Care : झाइयों ने कर रखा है परेशान? पत्थर पर घिसकर दूध के साथ लगाइये ये चीज, खिल उठेगा मुरझाया चेहरा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार में मीट बैन पर संतों का समर्थन, देशभर के धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध की मांग में आई तेजी
  • डीनापानी स्थित हिमाद्रि हैंडलूम पहुंचे डीएम अंशुल सिंह, महिला बुनकरों के कार्यों की सराहना
  • पिथौरागढ़ का रहस्यमयी हुंकारा देवी मंदिर! जहां मूर्ति नहीं, दिव्य लिंग के रूप में पूजी जाती हैं मां
  • Skin Care : झाइयों ने कर रखा है परेशान? पत्थर पर घिसकर दूध के साथ लगाइये ये चीज, खिल उठेगा मुरझाया चेहरा
  • भैंसियाछाना 3.5 किमी सड़क निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Next Post
Skin Care : झाइयों ने कर रखा है परेशान? पत्थर पर घिसकर दूध के साथ लगाइये ये चीज, खिल उठेगा मुरझाया चेहरा

Skin Care : झाइयों ने कर रखा है परेशान? पत्थर पर घिसकर दूध के साथ लगाइये ये चीज, खिल उठेगा मुरझाया चेहरा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999