Naina Devi Mandir Nainit al: चैत्र नवरात्रि 2026 के अवसर पर नैनीताल का नयना देवी मंदिर भव्य रोशनी और फूलों की सजावट से जगमगा उठा है. नैनी झील के शांत पानी में मंदिर की झिलमिलाती परछाई एक ऐसा नजारा पेश कर रही है, जिसे देखने के लिए ठंडी सड़क पर पर्यटकों और फोटोग्राफर्स का तांता लगा हुआ है. मां सती के नयनों के रूप में पूजे जाने वाले इस ऐतिहासिक शक्तिपीठ में खराब मौसम के बीच भी भक्ति की बयार बह रही है.






