देहरादून। उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कला-साधना के माध्यम से लोक परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों तथा उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
राज्य के सांस्कृतिक और कला जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।





