अल्मोड़ा | 21 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री ने शनिवार को भिकियासैंण पहुंचकर रानीखेत के विधायक Pramod Nainwal के भाई तथा भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
🕯️ क्षेत्र में शोक की लहर
स्व. सतीश नैनवाल के निधन से भिकियासैंण एवं आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक मिलनसार, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया।






