Wednesday, July 2, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 3, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टर्लिंग कस्तूरी होटल रुद्रप्रयाग का उद्घाटन किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टर्लिंग कस्तूरी होटल रुद्रप्रयाग का उद्घाटन किया
Spread the love

रुद्रप्रयाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि होटल व्यवसाय चार धाम यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे तीर्थ यात्रियों को आराम देह आवास , वाई फाई, पार्किंग आदि सुविधाजनक सुविधाएं प्रदान करते हैं । जिससे उनकी यात्रा का अनुभव सुखद और यादगार बन जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होटल उद्योग को नई गति मिल रही है। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार बारामास पर्यटन और तीर्थाटन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी स्वयं उत्तराखंड को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के लघु कारोबारियों को भी इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन यात्रा के साथ शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार के साथ-साथ यात्रा से जुड़े लोगों को भी अपने कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के जरिये होटल व्यवसाय के साथ ही अन्य कार्यों को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ यात्रा मार्ग पर कई प्राचीन मठ-मंदिर और रमणीक स्थल भी है, जहां पर्यटक व यात्रियों को भेजा जा सकता है। इस व्यवस्था से स्थानीय करोबारियों को भी लाभ मिलेगा और समूचे प्रदेश के तीर्थाटन और पर्यटन को भी पहचान मिलेगी।

 

इससे पूर्व जहां रुद्रप्रयाग पहुंचने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का स्वागत किया वही होटल स्ट्रलिंग कस्तूरी पहुंचने पर होटल स्वामी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

 

इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, चंद्रमोहन सेमवाल,जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, सविता भंडारी, शीला रावत, त्रिलोक सिंह रावत, सुनील नौटियाल, ओम प्रकाश बहुगुणा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Previous Post

पहलगाम नरसंहार के विरोध में भाकियू एकता शक्ति का आक्रोश, सीमा पार कार्रवाई की मांग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999