अल्मोड़ा, 1 मार्च 2026।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami रविवार को भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह शाही के बग्वालीपोखर (रेवाड़ी) स्थित आवास पहुँचे। इस दौरान उन्होंने शाही की माता स्वर्गीय रेवती देवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माँ का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर होता है, जिसकी कमी जीवन भर महसूस होती है।
उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है, लेकिन ऐसे समय में आत्मबल और पारिवारिक एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति बनती है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं।





