ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत 2080, श्री शाके 1945,, यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण बसन्त ऋतु, चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, प्रदोष व्रत, चैत्र मास दिन 20 गते, सोमवार, चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे आनन्दादि योग मध्य ध्वांक्ष नाम योग, राहुकाल प्रातः 7.30 से 9.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्धानम् से आपको मिलने वाली सुविधाऐं —हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान, लग्न निर्धारण, भविष्यफल, वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान किए जाते हैं जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 1170 3908
मेष राशि आपका दिन शुभ है आज आप कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं साथ ही आप आज वाहन संबंधी सुख प्राप्त कर सकते हैं आपको आज पैत्रृक संपत्ति का भी लाभ रहेगा।
वृषभ राशि आपका दिन सामान्य है दौड़ भाग रहेगी स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सावधानी बरतें आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि आपका दिन अनुकूल है आज मन प्रसन्न रहेगा कार्य क्षेत्र में सफलता रहेगी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी सुख प्राप्त होंगे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यापार और व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा विरोधी परास्त होंगे।
सिंह राशि आज पदोन्नति एवं मान सम्मान बढ़ेगा प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा संतान वर्ग से विशेष लाभ रहेगा।
कन्या राशि आपका दिन मध्यम है आज मन अशांत रहेगा कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होगा घर पर मन अशांत रहेगा कोई वाद विवाद आपको परेशानी में डाल सकता है।
तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यापार और व्यवसाय में विशेष सफलता रहेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं धार्मिक स्थल का परिभ्रमण कर सकते हैं आज सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा आज आप प्रसन्न रहेंगे मित्र सहयोग करेंगे प्रेम प्रसंग में सफलता रहेगी विरोधी शांत रहेंगे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है उतार चढ़ाव रहेगा आजीविका में संघर्ष रहेगा अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें कानूनी उलझनों से बचें।
कुंभ राशि आपका दिन शुभ है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा व्यवसाय और व्यापार में विशेष लाभ रहेगा कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा।
मीन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा संतान वर्ग से हर्ष होगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी मित्र सहयोग करेंगे।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान शिव शंकर जी की पूजा अर्चना करें भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाएं ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।






