अल्मोड़ा दिनांक 8/1/2024——ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण शिशिर ऋतु, माघ मास दिन 25 गते, गुरुवार,माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि, युक्त चतुर्दशी तिथि,मासिक शिवरात्री , आनन्दादि योग मध्य सौम्य नाम योग, चंद्रमा प्रातः 10 बजकर 4 मिनट से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, राहुकाल दिन में 1 बजकर 45 मिनट से दिन में 3 बजकर 7 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र दिन 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज पदोन्नति संभव है, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेन-देन में सावधानी बरतें।
कर्क राशि आपका दिन शुभ है आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
तुला राशि आपका दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, कानूनी उलझनों से बचें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें।
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है , सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि आपका दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है।
मीन राशि आपका दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा अर्चना करें, केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं चंदन जौं चढ़ाएं घीं का दीपक जलाएं, श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें, गौशाला में जाकर गौ माता को पीला लड्डू खिलाए विशेष लाभ रहेगा।

