अल्मोड़ा दिनांक 28/02/2024—–ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण शिशिर ऋतु, फाल्गुन कृष्ण पक्ष श्री गणेश चतुर्थी व्रत, फाल्गुन मास में दिन 16 गते, बुधवार, आनन्दादि योग मध्य आनन्द नाम योग, चंद्रमा रात में 9 बजे से तुला राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल दिन 12 बजकर 22 मिनट से दिन में 1 बजकर 48 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र दिन 11 बजकर 59 मिनट से दिन में 12 बजकर 45 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन शुभ रहेगा, कार्य क्षेत्र आजीविका का लाभ रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी, घर परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
वृषभ राशि आपका दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
मिथुन राशि आपका दिन मिश्रित फल सूचक रहेगा, सामान्य रूप से दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता कम मिलने से मन खिन्न रहेगा, हालांकि देर सायं बाद आपको विशेष खुशखबरी प्राप्त होगी।
कर्क राशि आपका दिन सामान्यतया ठीक है, पारिवारिक जीवन में, सुख शांति रहेगी, पैतृक संपत्ति का लाभ रहेगा, किंतु देर शाम बाद आपको कोई अप्रिय समाचार परेशान कर सकता है।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
तुला राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है। खासतौर पर आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सोच समझकर ही करें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, हालांकि देर सायं काल बाद आपको कोई खुशखबरी प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन अच्छा है, कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, किंतु देर शाम बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे।
मकर राशि आपका दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
कुंभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, कानूनी उलझनों से दूर रहें, देर सायं बाद आपको अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि आपका दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किंतु देर शाम बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करें, भगवान श्री गणेश जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं षोडशोपचार पूजन करें, दूब चढ़ाएं,तिल के लड्डू भोग लगाएं, गौशाला में जाकर गौ माता को हरा चारा खिलाएं विशेष लाभ रहेगा।






