अल्मोड़ा दिनांक 2/3/2024 — ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर रवि उत्तरायण शिशिर ऋतु, फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी युक्त सप्तमी, फाल्गुन मास दिन 19 गते, शनिवार, आनन्दादि योग मध्य शुभ नाम योग, चंद्रमा प्रातः 8 बजकर 17 मिनट से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। राहुकाल प्रातः 9 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है। आज कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें, अनावश्यक यात्रा न करें, स्वास्थ्य रक्षा पर ध्यान दें, वाद-विवाद से दूर रहें लेन-देन में सावधानी बरतें।
वृषभ राशि दिन अच्छा है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन राशि आपका दिन शुभ है आज आप कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे।
कर्क राशि आपका दिन शुभ है, आज कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
सिंह राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है। अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य रक्षा पर ध्यान दें, वाद-विवाद से दूर रहें। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य फलकारक है।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आज कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर कतई भरोसा ना करें, स्वास्थ्य रक्षा पर ध्यान देना जरूरी है।
मकर राशि आपका दिन शुभ है आज आप कुछ नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मीन राशि आपका दिन अच्छा है आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करें, भगवान श्री हनुमान जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं, गुड़ का भोग लगाएं,ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें, पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं, खिचड़ी चढ़ाएं, चतुर्मुखी दीपक जलाएं, और गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाएं विशेष लाभ रहेगा।

