अल्मोड़ा दिनांक 2/4/2024,ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण वसन्त ऋतु, चैत्र कृष्ण पक्ष शीतलाष्टमी, कालाष्टमी,, चैत्र मास दिन 20 गते, मंगलवार,, आनन्दादि योग मध्य मित्र नाम योग, चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल दिन में 3 बजकर 20 मिनट से दिन 4 बजकर 54 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 47 मिनट से दिन में 12 बजकर 37 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर कतई भरोसा ना करें।
मिथुन राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी,, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, संतान वर्ग से विशेष हर्ष उल्लास रहेगा।
सिंह राशि आपका दिन उत्तम है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि अनचाही यात्राओं से बचें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर कतई भरोसा ना करें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे, परिश्रम के अनुसार सफलता कम मिलने से मन खिन्न रहेगा।
तुला राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा,आज भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, कार्य क्षेत्र आजीविका में सफलता मिलेगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
धनु राशि आपका दिन उत्तम है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि आपका दिन मध्यम है, कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
कुंभ राशि दिन अच्छा है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा।
मीन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करें, भगवान श्री हनुमान जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं गुड़ का भोग लगाएं, ॐ हं हनुमते नमः इस मंत्र का जाप करें गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाएं विशेष लाभ रहेगा।

