अल्मोड़ा दिनांक 27/6/2024 ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946,यह वर्ष कालयुक्त नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, आषाढ़ मास दिन 13 गते गुरुवार, आनन्दादि योग मध्य वज्र नाम योग, चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल दिन में 1 बजकर 57 मिनट से दिन में 3 बजकर 42 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 43 मिनट से दिन में 12 बजकर 40 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि दिन अच्छा है आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी।
कर्क राशि आपका दिन मध्यम फल सूचक है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें।
सिंह राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
तुला राशि दिन अच्छा है, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, विरोधी पराजित होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर कतई भरोसा ना करें, कानूनी उलझनों से दूर रहें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है, कार्यक्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मकर राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, घर में सुख शांति रहेगी, पैतृक संपत्ति जुड़ सकती है, कार्यक्षेत्र आजीविका का लाभ रहेगा।
कुंभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
मीन राशि दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें, कानूनी उलझनों से दूर रहें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा अर्चना करें, केले के वृक्ष की पूजा अर्चना करें, घीं का दीपक जलाएं, केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं चंदन जौं चढ़ाएं गौशाला में जाकर गौ माता को पीला लड्डू खिलाए विशेष लाभ रहेगा।

