अल्मोड़ा दिनांक 6/7/2024 ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946, यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर रवि उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि, आषाढ़ मास दिन 22 गते शनिवार, आनन्दादि योग मध्य छत्र नाम योग, चंद्रमा रात्रि में 10 बजकर 34 मिनट से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, राहुकाल प्रातः 8 बजकर 44 मिनट से प्रातः 10 बजकर 39 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 46 मिनट से दिन में 12 बजकर बजकर 41 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी,आज प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन राशि आपका दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि दिन मिश्रित फल सूचक है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में उन्नति होगी देर रात से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
कन्या राशि दिन अच्छा है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है।
वृश्चिक राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, देर रात से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय है, आज आप कुछ नया कार्य शुरू कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी पराजित होंगे।
मकर राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि दिन अच्छा है, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी पराजित होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें लेन-देन में सावधानी बरतें, हालांकि कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी।देर रात तक कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी एवं शनि देव की पूजा अर्चना करें, पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं, ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें,काली वस्तुओं का दान करें विशेष लाभ रहेगा।






