अल्मोड़ा । दिनांक 8/11/2023 ——ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि दक्षिणायन शरद ऋतु, कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी युक्त एकादशी तिथि, कार्तिक मास दिन 23 गते, बुधवार, आनन्दादि योग मध्य स्थिर नाम योग, चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से दिन 1 बजकर 13 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि दिन अच्छा है आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि आपका दिन मध्यम है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अनचाही यात्राओं से बचें।
मिथुन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि आपका दिन हर क्षेत्र में सफलता देने वाला है आज घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे भूमि भवन वाहन संबंधी लाभ रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि आपका दिन मध्यम है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, सफलता कम मिलेगी, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
तुला राशि दिन अच्छा है, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा, पैत्रृक संपत्ति का लाभ मिलेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि दिन अच्छा है आज स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है।
धनु राशि दिन हर क्षेत्र में प्रगति कारक है, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा।
मकर राशि दिन मध्यम है, वाद-विवाद से दूर रहें, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें।
कुंभ राशि कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे,मन प्रसन्न रहेगा, मित्रों का आगमन रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।
मीन राशि दिन अच्छा है भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करें, भगवान श्री गणेश जी को सिंदूरी तिलक चढ़ाएं, तिल के लड्डू भोग लगाएं, गौशाला में जाकर गौमाता को हरा चारा खिलाएं विशेष लाभ रहेगा।






