ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945, यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर रवि दक्षिणायन हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष मास दिन 1 गते , संक्रांति पर्व, कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि, शुक्रवार आनन्दादि योग मध्य वर्धमान नाम योग, चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल प्रातः 10 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 54 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 32 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आज घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
वृषभ राशि आपका दिन मध्यम है, कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें, अनावश्यक यात्रा न करें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहना अच्छा है।
मिथुन राशि आपका दिन अच्छा है आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि आपका दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी, घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
सिंह राशि आपका दिन हर क्षेत्र में प्रगति कारक है, आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।
कन्या राशि आपका दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, घर पर तनाव की स्थिति बन सकती है, कार्यक्षेत्र आजीविका में दबाव महसूस कर सकते हैं।
तुला राशि दिन अच्छा है, आज धार्मिक स्थल दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, संतान वर्ग से हर्ष होगा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, पैत्रृक संपत्ति का लाभ रहेगा,चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है, कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, पदोन्नति संभव है।
मकर राशि आपका दिन मध्यम है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी, विरोधी सक्रिय रहेंगे अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहना लाभदायक है।
कुंभ राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी।
मीन राशि दिन अच्छा है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है, कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें, घर पर घीं का दीपक जलाएं, माता लक्ष्मी जी का षोडशोपचार पूजन करें।ॐ श्रीं ह्लीं श्रीं कमले कमलालए प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्लीं श्रीं महालक्ष्यम्यै नमः इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।

