अल्मोड़ा दिनांक 11/1/2024 — ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि दक्षिणायन हेमन्त ऋतु, पौष कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि, पौष मास दिन 27 गते, गुरुवार, आनन्दादि योग मध्य धाता नाम योग, चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल दिन में 1 बजकर 34 मिनट से दिन में 2 बजकर 52 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे।
वृषभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
मिथुन राशि आपका दिन अच्छा है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में लाभ रहेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, संतान वर्ग से हर्ष होगा।
कर्क राशि दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे।
तुला राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, घर परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि आपका दिन अच्छा है, आज आप कुछ नया कार्य शुरू कर सकते हैं, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
धनु राशि आपका दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा,मन प्रसन्न रहेगा, आज मनोरंजन के संसाधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा।
मकर राशि दिन मध्यम है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर कतई भरोसा ना करें, कानूनी उलझनों से दूर रहें, अनावश्यक यात्रा स्थगित कर दें।
कुंभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है, कार्यक्षेत्र में इच्छित फल प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का आगमन होगा, व्यवसाय में उन्नति होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति एवं स्थानांतरण संबंधी योग बन रहे हैं।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा अर्चना करें, केले के वृक्ष की पूजा अर्चना करें जल चढ़ाएं चंदन जौं चढ़ाएं, घीं का दीपक जलाएं, विश्नु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें, गौशाला में जाकर गौ माता को पीला लड्डू खिलाए विशेष लाभ रहेगा।






