गैरसैंण (भराड़ीसैंण), बुधवार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की। उन्होंने सारकोट में सड़क निर्माण की स्वीकृति और विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
ग्राम प्रधान ने रखीं मुख्य मांगें
प्रियंका नेगी ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामवासियों की प्रमुख समस्याएँ और मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं—
जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था
गांव को जोड़ने वाले आंतरिक मार्गों का सुधार
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना
गांव की गलियों में सोलर लाइट की व्यवस्था
निकटतम सीएचसी गैरसैंण में बाल रोग एवं महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति
मुख्यमंत्री का आश्वासन
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सारकोट अन्य गांवों के लिए आदर्श उदाहरण बनेगा।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली भी मौजूद रहे।

