Sunday, December 7, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 2, 2022

सौतेले भाई ने कर दी युवक की हत्या जानिए क्या है मामला

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सौतेले भाई ने कर दी युवक की हत्या जानिए क्या है मामला
Spread the love

रुद्रपुर यहां शहर में ग्यारह वर्ष पूर्व ह एक हत्या हुई थी जिसका का अब पर्दाफाश हुआ। अदालत के निर्देश पर जब पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की तो पता चला कि सौतेले भाई ने ही युवक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। बताया कि मूलत: बिहार के मधुबनी के विस्पी और रुद्रपुर में सुभाष कॉलोनी निवासी भौनू साहनी 23 जुलाई 2011 को गायब हो गये थे। उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने एक अगस्त 2011 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक पंकज जोशी को सौंपी गयी थी। मामले में गहन छानबीन के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली, लिहाजा न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी। लेकिन कृष्णा देवी इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने पति के सौतेले भाई छुटकन साहनी पर शक जताते हुये बताया था कि भौनू के गायब होने के बाद वह बिहार चला गया था। कुछ समय बाद वह वहां से भी परिवार समेत कहीं और चला गया। अदालत ने मामले में पुलिस को दोबारा जांच के लिये कहा। इस पर एसपी, सीओ और कोतवाल को जांच के निर्देश दिये गये। एसएसपी ने बताया कि हाल में जिला पुलिस की ओर से लावारिस शवों की शिनाख्त के लिये ऑपरेशन शिनाख्त और तीन वर्षों से अधिक लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इस सिलसिले में पुलिस टीम जब कृष्णा देवी से मिली तो साफ हुआ कि छुटकन उनके साथ ही रुद्रपुर में रहता था। छुटकन और भौनू का बिहार में पैतृक संपत्ति पर विवाद था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद छुटकन अपने परिवार संग दूसरे मकान में रहने लगा था।
एसएसपी के अनुसार छुटकन की तलाश शुरू हुयी तो पता चला कि वह अधोईवाला देहरादून में परिवार के साथ रह रहा है। देहरादून पहुंचकर छुटकन साहनी से पूछताछ की गयी तो उसने घटना की सही जानकारी नहीं दी वह पुलिस को गुमराह करने लगा। लेकिन एक दिन पहले वह रुद्रपुर आया तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने भौनू की हत्या की बात कबूल की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा नये सिरे से लिखा जा रहा है।
डीआईजी ने 20 हजार और एसएसपी ने 15 हजार की घोषणा की
ग्यारह वर्ष बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस टीम को बीस हजार और एसएसपी ने पंद्रह हजार का इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, उपनिरीक्षक व विवेचक संदीप शर्मा, कांस्टेबल कैलाश परिहार, विशाल रावत, शैलेन्द्र सुयाल आदि शामिल थे इस खुलासे से पुलिस का मनोबल बढ़ा है और लोगों ने न्याय प्रणाली का आभार व्यक्त किया है

Previous Post

अल्मोड़ा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले मैदान,होटल,ढाबों,ठेलियों पर शराब पीने व पिलाने की प्रवृति पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाया ’’इवनिंग स्ट्रोम’’ अभियान

Next Post

भीषण सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, घायलों को द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय के सुधार कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया; विद्यार्थियों ने थैंक्यू कार्ड व पोस्टर भेंट कर किया सम्मान
  • आज है वर्त दान स्नान की पूर्णिमा तिथि आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कोतवाली द्वाराहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनआई एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

Next Post
भीषण सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल

भीषण सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999