Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 5, 2022

धूमधाम से बैंड बाजे के साथ वैदिक ब्राह्मण सभा ने निकाली भगवान परशुराम शोभायात्रा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
धूमधाम से बैंड बाजे के साथ वैदिक ब्राह्मण सभा ने निकाली भगवान परशुराम शोभायात्रा
Spread the love

देहरादून, 5 मई। उत्तराखंड की सबसे प्राचीन पंजीकृत वैदिक ब्राह्मण सभा ने पूर्व 46 वर्षों की भांति इस वर्ष भी निकाली शोभायात्रा। यह शोभायात्रा भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव का द्वितीय चरण है। प्रथम चरण में प्रकाश नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में हुआ था भव्य कार्यक्रम।

शोभायात्रा में सबसे आगे श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के बटुक ब्राह्मण हाथों में मंगल प्रतीक युक्त पताकाएं लेकर चल रहे थे। उसके पीछे पालकी में वेद भगवान विराजमान थे जिनका सचल पाठ सस्वर वेद मंत्रों के साथ रास्ते भर होता रहा।

शोभा यात्रा को सांयकाल 4:00 बजे कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, नगर महापौर पं. सुनील उनियाल गामा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महानगर अध्यक्ष पं. लालचंद शर्मा आदि ने हरी झंडी दिखाकर प्रकाश नगर स्थित भगवान राम परशुराम मंदिर से प्रारंभ किया।

शोभायात्रा में वैदिक ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही नगर की अन्य ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधि भी उत्साह के साथ भाग ले रहे थे। जिनमें नेपाली ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण सभा, पंजाबी ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के साथ-साथ पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल, मां कालिका मंदिर समिति आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। चकराता रोड, तिलक रोड, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला, पलटन बाजार आदि में विभिन्न प्रकार के फल, मिष्ठान शीतलपेय आदि से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

पुलिस प्रशासन का भी भरपूर योगदान मिला जिससे सुविधा पूर्वक शांति से शोभायात्रा का पथ संचलन हुआ।

सांयकाल 7:00 बजे शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची जहां पर आचार्य पवन कुमार शर्मा जी सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

Previous Post

सालों से वन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन के बुलडोजर ने किया ध्वस्त

Next Post

बस में लगी आग यात्रियों में मचा हड़कंप

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
बस में लगी आग यात्रियों में मचा हड़कंप

बस में लगी आग यात्रियों में मचा हड़कंप

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999