Monday, October 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 22, 2021

मेधावी छात्र छात्राओं को लगातार सम्मानित कर रहे हैं पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का शिक्षकों,छात्र/छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम निरन्तर प्रगति पर है । विगत वर्ष शिक्षकों/कर्मचारियों द्वारा कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये योगदान तथा छात्र/छात्राओं द्वारा अत्यधिक तनाव के बाद भी शिक्षा के लिये की गयी कठोर मेहनत के लिये यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । शिक्षकों /विद्यार्थियों के जज्बे को देखते हुये उनके मनोबल को बढाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज बीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोडा के 310 शिक्षकों/कर्मचारियों तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये श्री कर्नाटक ने सभी शिक्षकों /कर्मचारियों तथा छात्रों का स्वागत, अभिनन्दन किया । उनके द्वारा शिक्षकों /कर्मचारियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किये तथा मेधावी छात्रों को मेडल ,अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया ।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति में शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा के लिये काफी मेहनत की है और छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो इसे देखते हुये आन-लाईन माध्यम से शिक्षण कार्य जारी रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित ही नहीं करते अपितु छात्र/छात्राओं के मन में ईमानदारी,अनुशासन,राष्ट्रभक्ति,सच्चरित्रता,स्वालम्बन आदि के प्रति उत्साह भी भरते हैं साथ ही एक समाज निर्माता के रूप में समाज के विभिन्न विषयों के अन्तर्गत उनके अधिकार कर्तव्य एवं दायित्वों से सम्बन्धित चेतना जगाकर उनका मार्गदर्शन भी करते हैं । कर्नाटक ने यह भी कहा कि गुरूजन शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करने के साथ ही उनमें अच्छे नैतिक मूल्यों और आदर्शो का विकास भी करते हैं । छात्रों को शिक्षित करने मेें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । विद्यार्थियों को अपने माता-माता की तरह गुरूजनों का सम्मान करना चाहिये तथा अर्जित ज्ञान द्वारा देश हित में अपना योगदान देना चाहिये ।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित संवाद में कहा कि विगत वर्ष छात्रों ने आन-लाईन माध्यम या अन्य सम्भव माध्यम से अपनी पढाई जारी रखी और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना एक विशेष स्थान बनाया है जो अत्यन्त प्रशंसा के योग्य है जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं । उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि विद्यार्थियों का कर्तव्य मात्र विद्या अध्ययन ही नही है अपितु समाज में जागरूकता लाना,स्वयं का शारीरिक विकास,बौद्विक विकास,मानसिक विकास करना व साम्प्रदायिकता एवं मादक पदार्थो से दूर रहना भी है । विद्यार्थियों को व्यायाम,खेलकूद,मनोरंजन के द्वारा अपने शरीर को तंदुरूस्त एवं स्वस्थ बनाना चाहिये । उन्हें आलस्य छोड़कर सब काम नियमपूर्वक करने चाहिये साथ ही अपना कार्य स्वयं करना चाहिये जिससे छात्र/छात्राओं में स्वालम्बन और आत्मविश्वास की भावना जागृत हो ,यही भावनायें जीवन की पूंजी और उन्नति की सीढ़ी हुआ करती हैं।
बीरशिवा स्कूल की प्रधानाचार्या ने पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक का स्वागत किया तथा अपने वक्तव्य में कहा कि इस सम्मान समारोह से सभी शिक्षक/कर्मचारी तथा छात्र अति उत्साहित हैं । कर्नाटक जी द्वारा शिक्षकों/विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिये जो सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वे अति सराहनीय पहल है । प्राइवेट विद्यालयों के शिक्षकों/विद्यार्थियों को सम्मानित किये जाने से जहां उनका मनोबल बढेगा वहीं शिक्षा के प्रति उनका समर्पित भाव और भी अधिक जागृत होगा । कोरोना काल में श्री कर्नाटक जी एवं उनकी टीम द्वारा समाज के लिये जो कार्य किये गये हैं वे सराहनीय है ,वे निस्वार्थ भाव से समाज के सामने आते हैं तो हर व्यक्ति के अन्दर एक सीख दे जाते हैं यदि हर व्यक्ति ऐसा हो तो रामराज्य के सपने को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्री कर्नाटक जी ने अपने संवाद द्वारा जहां शिक्षकों का गौरव बढाया है वहीं विद्यार्थियों को जो सीख दी है, छात्र/छात्राओं को उस पर चिन्तन कर अपने जीवन में अपनाते हुये उसी मार्ग में आगे बढना चाहिये जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके और राज्य ही नहीं अपितु देश का गौरव बढ सके । प्रधानाचार्या द्वारा कर्नाटक का शिक्षकों/विद्यार्थियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुये उन्हें शुभकामनायें एवं धन्यवाद प्रेषित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर मुख्य रूप मनोज बिष्ट(भय्यू),रोहित शैली, गौरव काण्डपाल,डा.करन कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी,राजेन्द्रसिंह राणा,मीना भट्ट,सीमा रौतेला,आशा मेहता,अंजलि राठौर, रश्मि काण्डपाल,बिट्टू कश्यप,चित्रा खाती, प्रकाश मेहता, धीरज बिष्ट,रोहित बिष्ट,छात्र-छात्राओं के अभिभावक आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन किरन कोरंगा द्वारा किया गया ।


ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जानिए दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें क्या है ग्रहों की चाल

Next Post

सैकुड़ा बैंड के पास भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद चालक फरार अभियोग पंजीकृत

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Next Post

सैकुड़ा बैंड के पास भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद चालक फरार अभियोग पंजीकृत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub