Saturday, May 10, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 16, 2021

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि विजय दिवस इसलिए महत्पूर्ण है कि इस दिन देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

भारत एवं पाकिस्तान के बीच दिसम्बर 1971 में (पूर्वी पाकिस्तान बंाग्लादेश) लडाई लडी गई थी भारतीय फौज ने 14 दिनों के भीषण युद्व के दौरान पाकिस्तानी फौज को पराजित किया। इस युद्व के दौरान भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। इस अभियान में वीर सैनिको ने अपने प्राणों की आहुति दी एवं कई जाबाजों ने वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा हेतु घायल हुऐ।
                         भारतीय सेना के इस अदम्य साहस एवं वीरता के लिए पूरे देश में 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। विजय दिवस के 50वीं वर्षगॉठ का आयोजन वैश्विक महामारी कोविड-19 के मददेनजर सीमित संख्या में किया गया। इस अवसर पर आज शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र (ईदगाह के समीप) में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल योगेन्द्र कुमार(अ0प्रा0), उपाध्यक्ष सैनिक लीग अल्मोड़ा ले0कमाण्डर एस0एस0 सांगा एवं 13 सिख के सैन्य अधिकारी कैप्टन रोहित बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया।
                            इस अवसर पर मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि विजय दिवस इसलिए महत्पूर्ण है कि इस दिन देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन रणबांकुरों ने अपनी शहादत दी हमें उनके पदचिन्ह्ों पर चलते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जायेगा। सैनिकों के सम्मान हेतु देहरादून में सैन्यधाम की स्थापना की गयी है जो हमारे लिए गौरव की बात है।
                             इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, मंत्री विनीत बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चन्द्र मासीवाल, सहायक अधिकारी हीरा सिहं महिपाल, पूरन चन्द्र लोहनी, राजकुमार बिष्ट, पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किये।

Previous Post

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने 04 घंटे के भीतर किया लूट पाट की घटना का खुलासा

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नगर निकायों की समीक्षा बैठक में तय हुए अहम निर्णय, मलिन बस्तियों के उन्नयन पर भी रहेगा विशेष फोकस
  • कब मनाईं जाएगी बुद्ध पूर्णिमा क्या है इसका धार्मिक महत्व
  • हर चुनौती से निपटने को तैयार खाकी — मैदान में गूंजे अनुशासन और परिश्रम के स्वर
  • आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999