Wednesday, November 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 30, 2022

आज फिर 318 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर ली कांग्रेस की सदस्यता राजनैतिक भूकंप से भाजपा आहत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

मुनस्यारी चुनाव की तिथि नजदीक आते ही भाजपा को इस विधानसभा में झटके पर झटके मिल रहे हैं। आज मुनस्यारी के चार स्थानों में 318 की संख्या में भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने हरीश धामी के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ली।आज के इस राजनीतिक घटनाक्रम से फिलहाल चुनाव के ठीक वक़्त भाजपा स्थानीय स्तर पर फिलहाल कौमा में चली गई है।
सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सेरा सुरईधार से आज के राजनीतिक भूकम्प की पटकथा लिखी गई।इस ग्राम सेविला के भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश जोशी समेत 21भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामकर इस बूथ में बीजेपी को करारा झटका दिया।मुनस्यारी बाजार स्थित एक निजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज प्रमोद द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक कर निदेशक उत्तम गोस्वामी ,मंडल महामंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व में पूर्व में त्यागपत्र देने वाले एवं भाजपा से वर्षों से जुड़े 37 बूथों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।खचाखच भरे सभागार में लगभग दो सौ अड़तीस बीजेपी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की सूचना प्रेस को दी गई है।इसके बाद मल्ला घोरपट्टा के बिल्जू कालोनी में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष तारा देवी के नेतृत्व में 48 बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की।ग्राम नानासेम में पातों के पूर्व सरपंच तथा भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह जेस्था ने 11 बीजेपी समर्थकों के साथ कांग्रेस पर विश्वास जताया।चार स्थानों पर अलग अलग महसूस किए गए राजनीतिक भूकंप क्षेत्रीय विधायक तथा काँग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी के सम्मुख पहली बार इस क्षेत्र में महसूस किया गया।2012 के चुनाव के बाद 2017 में इन बूथों में भाजपा की स्थिति सम्मानजनक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन तथा सरकार द्वारा सीमांत क्षेत्र के विकास तथा कार्यकर्ताओ की उपेक्षा के बाद आज यह कदम उठाया।विधायक श्री धामी ने भाजपा छोड़कर आए दिग्गजों के साथ आम कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनको राजनीति सिखाने वाले उनके अग्रज आज उनके संरक्षक के रूप में पार्टी में शामिल हुए हैं।जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की सुनामी अभी जारी रहेगी।इसके लिए हर कार्यकर्ता गांव गांव में तैयारी कर रहा है।इस मौके पर भाजपा के जिन वरिस्ठ लोगों ने काँग्रेस की सदस्यता ली है उनमें हीरा सिंह पंडा, देव सिंह पापड़ा, ललिता बोरा, बिमला दास्पा, राजू सेमिया,पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष पिथौरागढ़ लवराज गोस्वामी,आपुष्कर नेगी, पुष्कर नितवाल, उत्तम मपवाल,प्रेम सिंह नेगी, प्रह्लाद कठायत, गंगा सिंह कोरंगा, दान सिंह धानिक, ग्राम प्रधान संजू धामी, ग्राम प्रधान नाथों राम, तुलसी देवी आर्या, मंजू देवी प्रमुख नाम हैं।शामिल होने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता रुद्र सिंह पंडा के भतीजे उत्तम सिंह पंडा का नाम भी शामिल है।इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती,महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रा धपवाल,मनोहर टोलिया,हीरा सिंह चिराल, हरीश चिराल, डॉ गोकर्ण जंगपांगी, आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

भीषण कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत कार हुई चकनाचूर

Next Post

अल्टो कार हुई दुघर्टना ग्रस्त पति पत्नी हुए घायल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

अल्टो कार हुई दुघर्टना ग्रस्त पति पत्नी हुए घायल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub