आज के समय मे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो एक 19 साल का युवक रात 12 बजे नोएडा की सड़कों पर दौड़ता दिख रहा है। इस वीडियो को फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने शूट किया और अपलोड किया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। उत्तराखंड निवासी विनोद कापड़ी जिस बच्चे का वीडियो बना रहे थे वह भी उत्तराखंड के अल्मोड़ा का निवासी है।हालांकि वीडियो शुरू करने से पहले उन्हें इसके बारे में पता नहीं था। सड़क पर दौड रहे युवक ने अपने नाम प्रदीप मेहरा बताया। बच्चे ने कहा कि वह नोएडा सेक्टर-16 में काम करता है और दौड़कर ही घर वापस जाता है। इस दौरान वह करीब 10 किलोमीटर तक का सफर तय करता है। प्रदीप ने कहा कि वह भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहा है। रात को ऑफिस से छुट्टी मिलने के बाद उसे वक्त मिलता है तो वह इसका सद्पयोग करता है।प्रदीप के जोश ने फिल्ममेकर विनोद कापड़ी को हैरान कर दिया। उन्होंने जैसे ही वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया। बच्चे की तारीफ पूरे देश में हो रही है। वहीं उत्तराखंड के लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे है ताकि युवा पीढ़ी इसे देखकर प्रेरित होए। वकाई में प्रदीप की दौड़ ने उसे सेना में भर्ती होने से पहले देश के करोड़ों लोगों के दिल में भर्ती कराया दिया है।

