Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 22, 2022

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या
Spread the love

पारिवारिक कलह की वजह से कई बार लोग परेशान होकर अपनी जान दे देते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है यहां पर पिटकुल में संविदा पर तैनात चालक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में जो लिखा है, उस पढ़कर किसी को भी दिल पसीज जाएगा। वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। लेकिन, पत्नी और बेटी टुक्कू उससे दूर रह रही थीं। लंबे वक्त तक तो उसने जुदाई सह ली, लेकिन अब वो अपनी पत्नी से दूर नहीं रह सकता था। मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मानी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।सुसाइड नोट में लिखा…स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता। अब मैं भी जा रहा हूं, मेरे जाने के बाद टुक्कू को डांटना मत। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बाजार चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि शांति विहार में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक फंदे पर लटक रहा था। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक की पहचान मनीष चौधरी निवासी कांवली के रूप में हुई है। वह शांति विहार में अपने साले के साथ किराये के मकान में रहता था। मनीष 2015 से पिटकुल में संविदा पर ड्राइवर था। मनीष की 2018 में स्वाति से शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब एक साल से अपने मायके में रहती थी।
दोनों की दो साल की बेटी है जिसका नाम टुक्कू है। पत्नी के मायके जाने के बाद से वह काफी परेशान था। मनीष ने आगे लिखा है कि उसकी मौत के लिए स्वाति को कोई दोष न दिया जाए। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Previous Post

तो क्या पूर्व सीएम हरीश रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चंपावत से लड़ेंगे चुनाव

Next Post

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत जानिए क्या है मामला

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत जानिए क्या है मामला

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत जानिए क्या है मामला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999