हल्द्वानी आज दिनांक 24/4/2022 नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के जनपद नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें दया जोशी को अध्यक्ष एवं उधमसिंह राठौर को महासचिव बनाया गया।
काठगोदाम सर्किट हाउस में संपन्न हुए चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सहायक चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक व सूर्या सिंह राणा एवं अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया।
चुनाव अधिकारी की देखरेख में दया जोशी को जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अरशद अली, दान सिंह लोदियाल, महासचिव उधमसिंह राठौर, सचिव धर्मानंद खोलिया, मनोज कुमार जोशी, प्रचार मंत्री ईश्वरी दत्त भट्ट, रोशनी पांडेय जबकि संगठन मंत्री शंकर दत्त पाण्डे, विनोद कोहली, कोषाध्यक्ष ललित जोशी व जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल को बनाया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में भास्कर मिश्रा, पूरन रूवाली, आनंद बत्रा, राजकुमार केसरवानी, पंकज बिष्ट, बसंत जोशी, दीपेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र मौर्य, नाजिम कुरैशी, भानू प्रताप बोहरा को बनाया गया।
चुनाव के उपरांत सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।






