प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत थाना किच्छा क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आरही है यहां एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई महिला के गले में चाकू के गहरे निशान हैं पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है । शुरुआती जांच में पति-पत्नी में मनमुटाव की बात सामने आयी है। पति एक दिन पहले ही पत्नी को मायके से लेकर आया था। मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार खटीमा निवासी मोहम्मद अहमद का परिवार ढाई साल पहले किच्छा के सिरौली में बस गया था। अहमद के बेटे अबरार की शादी 19 दिसंबर 2021 को बरेली के बिहारीपुर देवरनिया निवासी नबी अहमद की बेटी नेहा 20 वर्ष से हुयी थी। अबरार टेलरिंग का काम करता है। शादी के कुछ समय बाद से ही दंपति में मनमुटाव हो गया।इसके चलते करीब एक महीने पहले नेहा भी अपने मायके चली गयी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही अबरार ससुराल से नेहा बी को वापस सिरौली लेकर आया था। शाम को अबरार के पिता मोहम्मद अहमद, मां शमीम और छोटा भाई जीशान एक शादी में शामिल होने के लिये बहेड़ी चले गये। घर पर अबरार और नेहा बी ही थे। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है






