आज लद्दाख से एक दुखद खबर सामने आई है जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सैनिकों को लेकर जा रही एक बस नदी में जा गिरी इस दुर्घटना में सेना के सात जवानों शहीद हो गए और कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान वाहन में 26 जवान सवार थे।
हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई जवानों को गहरी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है।

