अल्मोड़ा दिनांक 30/5/2022 आज यहां ओक वेरल रेस्टोरेंट रघुनाथ सीटी माल में एनयूजे उत्तराखंड की जनपद ईकाई द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक की अध्यक्षता में पत्रकारिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन एनयूजे के जिलाध्यक्ष दरबान सिंह रावत के किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों के अपने विचार रखे। इस दौरान प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक ने एकजुट होकर संगठन का विस्तार करने और पत्रकार हितों के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही उन्होंने कहा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता द्वारा हम सब संगठित होकर जन मानस की समस्याओं सहित पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन तक पंहुचा सकते हैं उन्होंने कहा प्रदेश कार्यकारिणी का नेतृत्व इस समय दिन रात एककर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक एवं संरक्षक एवं फाउंडर अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में हमारा संगठन आज प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला संरक्षक कंचना तिवारी ने पत्रकारिता के उद्गम से आज तक के इतिहास पर बेहतरीन प्रकाश डालते हुए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी और एकजुट होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने पर बल दिया उन्होंने कहा आज पत्रकारिता लक्ष्य विहीन हो गई है कहा विद्रोह की नीति एवं द्विभाषी पत्रकारिता से बचें जिला अध्यक्ष दरबान सिंह रावत ने बताया कि संगठन जिला स्तर पर पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ रहा हैं और आगे भी संगठन के कार्यो में तेजी लाई जाएंगी। श्री रावत ने स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल दिया वरिष्ठ पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने एनएच में टोल टैक्स में पत्रकारों को छूट देने की मांग की। वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी ने संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों से एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर युवा पत्रकार मोहित अधिकारी ने कहा कि दिनो दिन पत्रकारों को मिलने वाली सुविधा में सरकार द्वारा कटौती करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कहा कि जल्द ही इस हेतु प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में सरकार से मिलकर पत्रकारों हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।इन सबके अलावा हेमंत भट्ट, विनोद जोशी, हरीश त्रिपाठी सहित अनेक पत्रकारों ने अपनी बात रखी कार्यक्रम के समापन पर पत्रकार साथी डीएस सिजवाली ने पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक, जिलाध्यक्ष दरबान सिंह रावत, जिलामहामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, मोहित अधिकारी, कपिल मल्होत्रा, कैलाश चंद्र भट्ट, बलवंत सिंह रावत, हरीश चंद्र त्रिपाठी व विनोद जोशी शामिल रहे।








