Monday, March 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 30, 2022

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनललिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड की नैनीताल जिला इकाई एवं पत्रकारिता व मीडिया अध्ययन विधा शाखा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनललिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड की नैनीताल जिला इकाई एवं पत्रकारिता व मीडिया अध्ययन विधा शाखा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
Spread the love

हल्द्वानी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नेशनललिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड की नैनीताल जिला इकाई एवं पत्रकारिता व मीडिया अध्ययन विधा शाखा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में “हिंदी पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप और डिजिटल मीडिया” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर.सी मिश्रा ने कहा कि प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता पर डिजिटल का दखल बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा डिजिटल मीडिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे हिंदी पत्रकारिता के स्तर पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों की विश्वसनीयता आज भी जरूरत बनी हुई है लेकिन भाषाई शब्दों का पत्रकारों को विशेष ध्यान देना होगा। वेबीनार के माध्यम से जुड़े वक्ता डॉ गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि आने वाला दौर डिजिटल मीडिया का ही है, उन्होंने चिंता जताते हुए कहा वर्तमान पत्रकारिता में प्रिंट मीडिया,अखबार काफी हद तक पिछड़ने लगे हैं। ऐसे में आने वाले दशकों में प्रतीत होता है कि कहीं प्रिंट मीडिया सिमट कर न रह जाए। मुख्य वक्ता आईआईएमसी दिल्ली के डीन प्रोफ़ेसर गोविंद सिंह ने कहा की डिजिटल मीडिया के माध्यम से तमाम पोर्टल, यूट्यूब चैनल देखे जा रहे हैं, जिसकी वजह से अखबार,मैग्जीन पढ़ने वालों की संख्या निरन्तर घटने लगी है। उन्होंने भी हिंदी पत्रकारिता को मजबूत बनाये रखने के लिये बेहतर पत्रकारिता की जरूरत महसूस की।
इस दौरान प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रोफ़ेसर बी आर गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों को अपनी पत्रकारिता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि पाठक वर्ग क्षेत्रीय स्तर पर खबरें पढ़ना पसंद करते हैं जिसकी पूर्ति होनी जरूरी है, प्रो गुप्ता ने कहा पत्रकारिता मजबूत रही तो कोई भी मीडिया दौर आये कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी।
अतिथि के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ राकेश रयाल ने कहा की वर्तमान समय में बेहतर पत्रकारिता के लिए विशेष कार्यशाला की जरूरत है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड मुक विवि आने वाले समय में डिजिटल मीडिया कोर्सेज आरभ करेगा, साथ ही। कार्यशालाओं का आयोजन भी करेगा। संगोष्ठी में डॉ गिरजा शंकर पाण्डे ने कहा इतिहास गवाह है मीडिया की विशेष भूमिका रही है। आने वाला समय डिजिटल मीडिया का जरूर है लेकिन समाचारों के प्रति सही तथ्य उजागर होने पर अखबारों की विश्वसनीयता बनी रहेगी।
इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि एनयूजे उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कहा सोशल मीडिया में विश्वसनीयता का अभाव है, सब कुछ होने पर भी आज लोग अखबारों को ही पलटते हैं। डिजिटल मीडिया स्वाद जरूर चखा रहा है लेकिन विश्वसनीयता बनाने में सोशल, डिजिटल मीडिया को अभी समय लगेगा।
उन्होंने प्रिंट मीडिया की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा समाचारों को किस क्रम में रखा जाए यह भी ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ दिनेश जोशी ने कहा की मीडिया को कुशल एवं सशक्त बनाने के लिये समय समय पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इस दौरान पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कई वक्ताओं ने अपनी अपनी बातें रखी।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के राजेंद्र क्वीरा ने किया।
इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं कुमगढ़ के संपादक दामोदर जोशी एन यू जे की जिला अध्यक्ष दया जोशी के अलावा तमाम पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार रखे।
इस दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर शर्मा,मनीष तिवारी, हिमांशु जोशी, सुमित जोशी, सुशील भट्ट, संजय कनेरा, नरेंद्र मेहरा, ईश्वरी दत्त भट्ट, आनंद बत्रा, विजय गुप्ता, अरशद अली, ललित सनवाल, शकर दत्त पाण्डेय, भाष्कर मिश्रा, विश्वदीप सक्सेना, गिरीश चंदोला समेत उत्तराखंड मुक्त विवि के अधिकारी, कर्मचारी व पत्रकारिता के छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Previous Post

गाड़ी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाश मौजूद होने की संभावना। सूत्र

Next Post

एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया मचा हड़कंप जानिए क्या है मामला

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 10 मिनट में बनाएं ईद से ज्यादा अच्छी सेवई, बच्चा भी बना लेगा…ये रेसिपी इतनी आसान
  • Dehradun News : देहरादून के बाजारों में हाथोंहाथ बिक रही ये पाकिस्तानी चीज, इनकी नजाकत के कहने ही क्या
  • Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानिए IMD का ताजा अपडेट
  • Nainital News: छुट्टियों में भी नहीं आए सैलानी, नैनीताल में फीका पड़ा वीकेंड, सिर्फ 30% होटल बुक
  • पहाड़ों पर जागर विधि से पूजा कर देवता को किया जाता है प्रसन्न, डंगरिया के शरीर में आकर समस्याओं का करते हैं समाधान

Next Post
एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया मचा हड़कंप जानिए क्या है मामला

एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया मचा हड़कंप जानिए क्या है मामला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999