Monday, February 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 26, 2022

हाय रे कलियुग दो साल की मासूम के साथ हैवानियत आरोपी हुआ गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
हाय रे कलियुग दो साल की मासूम के साथ हैवानियत आरोपी हुआ गिरफ्तार
Spread the love

बागेश्वर।यहां दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतका की पड़ोसी भाभी के साथ भी जबरदस्ती डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाए थे। आरोपी को उसके घर रतबे से गिरफ्तार किया गया।विगत 18 जून को रतबे गांव से 200 मीटर दूर गधेरे में दो साल की मासूम का शव मिला था। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया। निरीक्षक इंद्रजीत को मामले की जांच सौंपी गई। रविवार को एसपी अमित श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर जांच तेज करने के निर्देश दिए। दौराने जांच रतबे निवासी धीरज तिवारी पुत्र मनोज तिवारी का नाम सामने आया। आरोपी ने मासूम की पड़ोसी भाभी से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मासूम से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसने मासूम के शव को गधेरे में फेंक दिया। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने धारा 376 (2) N/ 506 के थ मामला दर्ज किया और जांच के बाद मामले में धारा 376 (क ख) और पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी श्रीवास्तव ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस टीम में निरीक्षक इंद्रजीत, एसआई खुशवंत सिंह, निधि शर्मा, सुरभि राणा, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, महेंद्र जीना और एसओजी के एसआई कुंदन रौतेला, आरक्षी राजेश भट्ट, संतोष राठौर, रमेश गढ़िया, बसंत पंत और चंदन कोहली मौजूद रहे।

Previous Post

बड़ी खबर-दिल्ली से मरीज ला रही एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर

Next Post

पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश: जजफार्म पीलीकोठी में विराट हिन्दू सम्मेलन
  • भिकियासैंण में मुख्यमंत्री ने दी स्व. सतीश नैनवाल को श्रद्धांजलि
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999