Monday, February 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 27, 2022

मां-बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
मां-बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Spread the love

हरिद्वार। महिला और उसकी छह वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म के नामजद आरोपी पर पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। आमजन से भी पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई भी दुष्कर्म से जुड़ी सूचना पुलिस को देता है तो उसको उचित इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम पता और पहचान पुलिस पूरी तरह से गुप्त रखेगी।
24 जून को कलियर निवासी महिला अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ रुड़की आ रही थी। रात के वक्त कार सवार सोनू निवासी रुड़की ने मां बेटी को लिफ्ट देने के लिए कार रोकी थी। कार में सोनू के तीन-चार और साथी भी मौजूद थे। महिला के अनुसार रास्ते में कार रोककर गन्ने के खेत में उससे और बेटी से दुष्कर्म किया गया। गंभीर हालत में पुत्री को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू निवासी रुड़की के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोनू निवासी रुड़की के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। यदि कोई भी मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना देना है तो उचित इनाम दिया जाएगा। पहचान गुप्त रखी जाएगी।दरिंदगी के बाद सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद बच्ची को भर्ती कर लिया था। बच्ची की हालत पर अस्पताल स्टाफ और पुलिस नजर बनाए हुए हैं। रविवार को विवेचना अधिकारी करुणा रौंकली ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची की हालत जानी। बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है।
इधर, मां-बेटी से दुष्कर्म की घटना के बाद से पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है। महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में पुलिस गहनता से जांच करने में लगी है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ई रिक्शा चालकों से भी मंगलौर सीओ पंकज गैरोला थाने पहुंचकर पूछताछ कर चुके हैं। अपने स्तर से भी स्थानीय थाना पुलिस मामले को लेकर जानकारी जुटी रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कलियर की खाक छानी, ताकि कोई अहम जानकारी हाथ लग सके।

Previous Post

सड़क दुघर्टना में एक महिला की हुई मौत,6 अन्य घायल

Next Post

सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भून डाला

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश: जजफार्म पीलीकोठी में विराट हिन्दू सम्मेलन
  • भिकियासैंण में मुख्यमंत्री ने दी स्व. सतीश नैनवाल को श्रद्धांजलि
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भून डाला

सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भून डाला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999