Monday, February 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 27, 2022

सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भून डाला

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सेना के जवान ने अपने दो साथियों को गोलियों से भून डाला
Spread the love

पठानकोट। पठानकोट के मीरथल स्थित 15 गार्ड बटालियन में एक जवान ने अपने दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी सैनिक फरार हो गया। हत्या के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला हुबली, नीर बोएपुर निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के जिला लातूर, बड़ेगांव निवासी तेलांगी सूर्याकांत शेशीराव के तौर पर हुई है। आरोपी गार्ड मैन सिपाही लोकेश कुमार ध्रुव छत्तीसगढ़ के जिला बलौदा बजार, गांव गदीदां का रहने वाला है। थाना नंगलभूर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दिए बयान में नायक पन्नी राजू ने बताया कि हवलदार गौरी शंकर, तेलांगी सूर्याकांत और आरोपी लोकेश कुमार उनके साथ एक ही बैरक में रहते हैं। एक समय में 3/3 जवान डयूटी पर रहते हैं। रविवार-सोमवार की रात करीब एक बजे वह डयूटी पर थे।
आरोपी लोकेश बैरक के बाहर निगरानी पर था। रात करीब 2 बजे वह हवलदार तेलांगी और गौरी शंकर के साथ अपनी बैरक में पहुंचे और सो गए। अचानक ढाई बजे गोलियों की आवाज आई। उसने देखा कि लोकेश के हाथ में इंसास राइफल थी। वहीं, पास में हवलदार तेलांगी और गौरी शंकर खून से लथपथ तड़प रहे थे। इसी दौरान बाकी जवान भी उठ गए तो आरोपी राइफल छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने घायलों को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक सैन्य अधिकारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस इंसास राइफल से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया वह राइफल हवलदार गौरी शंकर के नाम पर जारी की गई थी। अधिकारी ने बयान में बताया कि जब वह रात को पेट्रोलिंग से वापस आए तो हवलदार गौरी शंकर ने सभी हथियारों को बैरक की अलमारी में रखा और ताला लगाकर चाबी अपने तकिए के नीचे रखकर सो गया। आरोपी लोकेश ने चुपके से हवलदार के तकिए के नीचे से चाबी निकाली और बैरक खोलकर राइफल से फायर कर दिए। पुलिस ने आरोपी सिपाही पर हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।

Previous Post

मां-बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए आज का राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विराट हिन्दू सम्मेलन में सांस्कृतिक चेतना, एकता और सामाजिक समरसता का संकल्प
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश: जजफार्म पीलीकोठी में विराट हिन्दू सम्मेलन
  • भिकियासैंण में मुख्यमंत्री ने दी स्व. सतीश नैनवाल को श्रद्धांजलि
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए आज का राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999