देहरादून मौसम विज्ञान ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड राज्य में 28 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसको देखते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर ,और पिथौरागढ़ डिस्ट्रिक्ट को सबसे अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है वही देहरादून,नैनीताल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट में भी भारी बारिश से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 29 जून को भी भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है जिसके चलते उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ डिस्टिक पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है जबकि भारी बारिश के लिए देहरादून, नैनीताल,चंपावत तथा पौड़ी गढ़वाल को अलर्ट किया गया है।






