मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ की रहने वाली दीपाली वर्मा उम्र 37 वर्ष विगत सप्ताह उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित कैंची धाम मंदिर दर्शन को जाने की बात कह कर घर से चली गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी ढूंढ—खोज शुरू की, लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों की ओर से पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। इधर पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि उक्त महिला के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 9897982033 पर सूचित करने का कष्ट करें।






