Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 6, 2022

कांग्रेस ही ब्लैक पार्टी हो गई है अब उसका अस्तित्व सिकुड़ता जा रहा है- मंगल पांडे

News Deskby News Desk
in देश
0
Spread the love

मुजफ्फरपुर-नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के बाद कांग्रेस पार्टी और उसके समर्थक क्षुब्ध हैं। वे इसे राजनीतिक साजिश मानकर वर्तमान मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद ही कांग्रेस महंगाई व बेरोजगारी जैसे लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर आक्रामक होती नजर आ रही है। इसके खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस के इस आक्रामक रवैये के बाद अब भाजपा नेताओं ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व वरीय भाजपा नेता मंगल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ही ब्लैक पार्टी हो गई है। अब उसका अस्तित्व सिकुड़ता जा रहा है।एक कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन केवल दिखावा है। इससे अधिक कुछ भी नहीं। न केवल बिहार में वरन पूरे देश के स्तर पर यदि देखा जाए तो पार्टी तेजी से सिकुड़ती चली जा रही है। वर्तमान में कांग्रेस जो कुछ कर रही है वह दबाव की राजनीति का हिस्सा है। हकीकत यह है कि पार्टी कमजोर हो गई है। वजूद का संकट खड़ा हो गया है। यहां कार्यकर्ताओं को पूछने वाला कोई नहीं है। अनुशासन की घोर कमी है। सभी कांग्रेसी नेता अपने हित के लिए काम करते हैं। पार्टी और देश से कोई मतलब नहीं है।
भाजपा के वरीय नेता और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासन वाली पार्टी है। यह दिन-रात देश व समाज की सेवा के बल पर आगे बढ़ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। ‌इसलिए यह सबसे बड़ी पार्टी है। उससे भी बड़ी बात यह कि लोगों के भरोसे की पार्टी है। भ्रष्टाचारियों पर लगातार नकेल कसे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग गलत पैसा घर में रखते हैं, उनको ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। न पहले था और न अब। स्वास्थ्य मंत्री ने हेल्थ से जुड़ी सुविधाओं में हो रहे सुधार की बात करते हुए इसके और विस्तार की बात कही। गड़बड़ियों को रोकने का भरोसा दिलाया।



Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Next Post

सड़क हादसे में वाहन ने छात्र को कुचला

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
सड़क हादसे में वाहन ने छात्र को कुचला

सड़क हादसे में वाहन ने छात्र को कुचला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999