Thursday, January 29, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 30, 2022

अपने प्यार के लिए सब कुछ छोड़कर मिलों चली आई महिला प्रेमी के घर

News Deskby News Desk
in देश
0
अपने प्यार के लिए सब कुछ छोड़कर मिलों चली आई महिला प्रेमी के घर
Spread the love

जब लोग बिना देखे एक-दूसरे से दिल लगा लेते है फिर कुछ ऐसा कर देते है जो उनके परिवार के खिलाफ हो। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रूडक़ी में देखने को मिला। फेसबुक पर एक युवक की एक विवाहिता से दोस्ती हो गई। फिर क्या था जब दूरियां नहीं सही गई तो विवाहिता मुंबई से अपनी एक बच्ची को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। महिला को घर पर देख युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला के परिजनों को यह जानकारी दी।जानकारी के अनुसार कोतवाली रुडक़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। कुछ समय तक फेसबुक पर महिला व युवक के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान घंटों बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद में दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। हर दिन घंटों बात होती थी। युवक ने अपना घर का पता आदि भी महिला को बता दिया था।रविवार रात को महिला अपनी एक बच्ची के साथ मुंबई से रुडक़ी पहुंच गई। यहां से वह युवक के घर आ गई। महिला को घर पर देख युवक व उसके परिवार के लोग घबरा गए। महिला ने बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही पत्‍नी बनकर साथ रहेगी। वह अपना घर छोड़ कर आ गई है। इसकी खबर युवक के परिवार वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस महिला, उसकी बच्ची व युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस व युवक के परिजनों ने महिला और युवक दोनों को समझाया बुझाया।इसके बाद पुलिस ने मुंबई में महिला के परिजनों से संपर्क किया। लेकिन युवक और महिला दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे हैं। युवक के परिवार वाले इस बात को लेकर तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि महिला विवाहित है। युवक से उम्र में भी महिला काफी बड़ी है। फिलहाल समझाने का प्रयास जारी है लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं है।

Previous Post

एसएसपी अल्मोड़ा ने विवेचना टैब के सम्बन्ध मे जनपद के विवचकों की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गोष्ठी लेकर, दिये आवश्यक निर्देश

Next Post

आज सुबह आयी सनसनीखेज वारदात,गला रेतकर हत्या

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा गुप्त नवरात्रि का पारायण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • देघाट पुलिस की सख्ती: पोक्सो एक्ट का वारंटी स्याल्दे से गिरफ्तार
  • आज है माता सरस्वती जयंती,ज्ञान, सद्बुद्धि, वाणी सिद्धि एवं जीवन के चारों पुरुषार्थों को देने वाली आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन 

Next Post
आज सुबह आयी सनसनीखेज वारदात,गला रेतकर हत्या

आज सुबह आयी सनसनीखेज वारदात,गला रेतकर हत्या

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999