Tuesday, July 1, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 16, 2021

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ भारत वासियों के लिए महान दिन- पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अल्मोड़ा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सर्वप्रथम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, उन्होंने के डी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने कहा कि यह महान दिन है, राष्ट्र अपने महान शहीदों को नमन कर उनकी शहादत को सलाम करता है। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष के बाद मिली जिसे हमें संजो के रखना होगा। आज सम्पूर्ण भारतवासी आजादी के 75 साल पूरे होने पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं ,यह हम सब के लिए गौरव की बात है , श्री कर्नाटक ने कहा कि आजाद भारत के नागरिक अपने महान सपूतों को नमन करें जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी है ।श्री कर्नाटक ने कहा कि अनेकों ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने अपने जीवन के अनेकों वर्ष आजादी के लंबे संघर्ष में लगा दिए और जेल की कालकोठरी में अपने जीवन के स्वर्णिम बसों को राष्ट्र के लिए अर्पित कर हमें आजादी दिलाने का कार्य किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, लाल बहादुर शास्त्री जी, चंद्र शेखर आजाद जी, सरदार भगत सिंह जी, सुभाष चंद्र बोस जी, के चित्रों पर तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्र के प्रति किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रण किया, साथ ही समस्त उपस्थित जनों ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के साथ आजादी के जश्न में नशे के खिलाफ उनकी मुहिम में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। श्री कर्नाटक ने समस्त उपस्थित जनों को शपथ दिलवाई कि समाज से नशा रूपी दानव को को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया। इसके अतिरिक्त कोरोना संक्रमण (कोविड-19) से मिलकर लड़ने की बात श्री कर्नाटक ने कही।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर समाज में इस कोरोना संक्रमण से और नशे के खिलाफ लड़ेंगे, और अपने देश की एकता, अखंडता ,भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प समस्त उपस्थित जनों ने लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, मनीष तिवारी, गौरव कांडपाल, गौरव अवस्थी, आनंदी पांडे ,प्रकाश मेहता, संतोष जोशी सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षिकाऐं एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।।

Previous Post

मां बेटे के पांवों को बस ने कुचला

Next Post

शहर फाटक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

शहर फाटक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999