Sunday, May 18, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 17, 2021

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं सांसद अजय टम्टा ने किया नौगांव कनारीछीना मोटर मार्ग का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा- विकासखण्ड भैसियाछाना के दूरस्थ क्षेत्र नौगॉव-कनारीछीना मोटर मार्ग का भूमि पूजन मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व सांसद अजय टम्टा द्वारा किया गया। 2.2 किमी0 लम्बे मोटर मार्ग हेतु 58.02 लाख रू0 की धनराशि स्वीकृत की गयी है। सड़क के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि रीठागाड़ पट्टी की बहुत पुरानी मॉग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विकास हेतु सड़कों का निर्माण प्रत्येक गॉव स्तर तक पहुॅचे यह सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के प्रत्येक गॉव को मोटर मार्ग से जोड़ा जाय। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सड़क सम्मलित है उन्हें पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से इससे लाभान्वित होने वाले गॉवों में सड़क सुविधा पहुॅचने से वहॉ का विकास सम्भव हो पायेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाय।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद अजय टम्टा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक गॉव में सड़क सुविधा होने से वहॉ के लोगो को उसका लाभ मिले यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश भी दिये। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय जनता ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कापरैटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा, मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, मंगल रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह, ग्राम प्रधान धीरज नेगी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि नेगी के अलावा मंयक सिंह चम्याल, नन्दन नेगी, अधिशासी अभियन्ता आशुतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधानसभा उपाध्यक्ष के जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश भट्ट ने बताया कि मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान मुख्य अतिथि एवं माननीय सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में दिनॉंक 18 अगस्त, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से जमरानी बैंड-बेलवाल गांव मोटर मार्ग का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जायेगा।



Previous Post

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने सरकार से स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात किए गए आशा फैसिलेटरों को नियमित मानदेय एवं संविदा में नियुक्त करने की मांग की है

Next Post

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज कलैक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक की

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • अल्मोड़ा: बैंक में 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
  • मानसून से पहले अल्मोड़ा पुलिस तैयार: पुलिस लाइन में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय साहस, शौर्य और पराक्रम को ससम्मान
  • अद्भुत और अनोखा: भोपाल का राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

Next Post

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज कलैक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक की

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999