अल्मोड़ा 31 अगस्त, 2021 जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रैट में नवीन कलेक्ट्रेट स्थानान्तरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कलेक्ट्रेट आन्तरिक कार्यों हेतु उत्तरदायी कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नवीन कलेक्टेªट के मीटिंग हाल व वीसी हाल के कार्यों को 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा फर्नीचर की उपलब्धता भी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट हेतु आवागमन के लिए शटल सेवा चलाने हेतु आवश्यक योजना बनाने के निर्देश आरटीओ को दिये। बैठक में आरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि शुरूआत में दो टैक्सियों के माध्यम से आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यवस्था पर विचार किया जायेगा इसके लिए टैक्सी यूनियन से वार्ता चल रही है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में कैन्टीन की संचालन की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन कलेक्टेªठ परिसर में बैंक व एटीएम की सुविधा दी जायेगी जिससे अधिक से अधिक लोग सुविधा का लाभ ले सकें। इस दौरान उन्होंने अन्य कई विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अल्मोड़ा – जिला मजिस्ट्रेट वन्दना सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम तथा इससे बचाव के दृष्टिगत भातखण्डे संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा को कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर बनाये जाने हेतु अधिगृहित किया गया था। भातखण्डे संगीत महाविद्यालय में दिनॉंक 01 सितम्बर, 2021 से कक्षाएं प्रारम्भ होने के दृष्टिगत भातखण्डे संगीत महाविद्यालय को कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर से अवमुक्त करते हुए राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा को कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर बनाये जाने हेतु अधिगृहित किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 01 सितम्बर को राजकीय संग्रहालय में आवश्यक व्यवस्थायें व सैनिटाईजेशन का कार्य किया जायेगा। दिनॉंक 02 सितम्बर से वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में कोविड वैक्सीनेशन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

