कांडा क्षेत्र से बड़ी खबर यहां एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद महज साढ़े तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है। और अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के आज सुबह क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया आरोपी उनके घर में घुस गया। नाबालिग को उसने कमरे बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे भगाने की भी कोशिश की। जिस पर पुलिस ने धारा 342/363/452/376/506 आइपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत किया।
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने टीम गठित की और आरोपित कभाटा निवासी मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम को हाइडिल गेट विजयपुर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी उम्र 24 वर्ष है। उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। टीम में महिला उपनिरीक्षक विनीता बिष्ट, आरक्षी मनोज कुमार आदि शामिल थे।अब कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही होगी

