Wednesday, July 2, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 10, 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीजी कॉलेज, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीजी कॉलेज, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गोपेश्वर स्थित खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का सरलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से जुड़े ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री धामी को सौंपे, जिनका मुख्यमंत्री ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को बने 21 साल हो गए हैं जब हम राज्य स्थापना के 25 वें वर्ष में होंगे तो उत्तराखंड देश का आदर्श राज्य होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कई घोषणाएं भी की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग में रामबारी से ग्राम सेम और चमोली बाजार से बगोली गांव तक मोटर मार्ग निर्माण एवं कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग से क्पीरी-किमोली मोटर मार्ग के डामरीकरण की घोषणा की। उन्होंने कारगिल शहीद श्री कृपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पज्याणा में और विकासखंड गैरसैण के न्याय पंचायत मुख्यालय रोहिडा में खेल मैदान निर्माण की घोषणा की। उन्होंने विकासखण्ड गैरसैण के जीआईसी हरगड में भवन निर्माण और जीआईसी लाटूगैर में अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीआईसी सिलपाटा में मुख्य भवन के निर्माण के साथ आपदा प्रभावित बहुगुणा नगर में आरसीसी सुरक्षा दीवार, रास्ते व नाली का निर्माण किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र थराली में नारायणबगड़ के खेलोली, नलगाव चोपता गदेरे एवं केयर गांव में शिव मंदिर के नीचे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी एवं पंती गांव के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना बनायी जायेगी। ग्वालदम-बैजानाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली (मॉ बधाणगढी मन्दिर) तक 01 कि०मी० मोटर मार्ग और बाजबगड़-तैलाण मोटर मार्ग का 03 कि०मी० का डामरीकरण किया जायेगा। राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड घाट में महावीर चक्र विजेता स्व. अनुसूया प्रसाद के पैतृक गांव नौना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का डामरीकरण और नन्दप्रयाग घाट-सुतोल कनोल मोटर मार्ग के किमी 41 से 48.69 तक सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र थराली के जीआईसी मैठाणा में दो अतिरिक्त कक्ष और रेस चोपता में मुख्य भवन का निर्माण किया जाएगा। जीआईसी असेड सिमली का नाम कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती के नाम किया जाएगा। रुद्रप्रयाग-पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग के घट गदेरा तोक से सलना गांव-शिवालय तक और पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग से भिकोना तक मोटर मार्ग लम्बाई 2.00 कि०मी० का निर्माण किया जायेगा। नगर पंचायत पोखरी में पार्किंग का निर्माण किया जायेगा। दैवीय आपदा के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में लॉ कालेज एवं अन्य आवासीय भवनों की भू-धसांव से सुरक्षा कार्य किया जायेगा। पोखरी राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण हेतु अतिरिक्त धनराशि दी जायेगी। विकासखण्ड जोशीमठ के ढाक से किलचौरी से धरकोट होते हुये रिखमाणा तक और ग्राम पंचायत कोज पोथनी के अन्तर्गत राजस्व ग्राम काणा के लिये मोटर मार्ग (लम्बाई 03 किमी०) का निर्माण किया जायेगा। विकासखण्ड दशोली के ग्राम मासौं में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जायेगा एवं तहसील मुख्यालय पोखरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। श्रीनगर-जोशीमठ में 66 के०वी० लाइन की ब्रेकडाउन की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

Previous Post

विधानसभा अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसियाछान में माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत भूमि पूजन व निर्माण कार्य शुरू किया

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
  • जानम’ बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग सेंसेशन: निर्देशक जोड़ी जिया-मेघल और डॉ. मेघा भारती मेघल की भावनात्मक प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
  • चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और डीएल निरस्त
  • आइये जानते हैं क्या है आज खास दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999